फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Private employee hanged himself in Gorakhpur

UP: प्राइवेट कर्मी ने फंदे से लटककर दी जान, 15 वर्षों से पत्नी-बच्चे थे दूर- इस वजह से रिश्ते में पड़ी थी दरार

Thu, 07 May 2026 06:03 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 07 May 2026 06:03 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच मनमुटाव के चलते उनकी पत्नी अर्चना गौतम पिछले करीब 15 वर्षों से बच्चों के साथ देवरिया के साकेत नगर स्थित मायके में रहती हैं। अजय अपने पिता रामलाल और छोटे भाई संजय कुमार के साथ घर पर रहते थे।

विज्ञापन
Private employee hanged himself in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज नहर रोड स्थित लेन नंबर दो में बृहस्पतिवार सुबह 53 वर्षीय अधेड़ ने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शिवपुर सहबाजगंज निवासी अजय कुमार गौतम (53) रेलवे यांत्रिक कारखाना में प्राइवेट कर्मचारी थे। परिवार में उनकी तीन बेटियां और एक बेटा हैं। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच मनमुटाव के चलते उनकी पत्नी अर्चना गौतम पिछले करीब 15 वर्षों से बच्चों के साथ देवरिया के साकेत नगर स्थित मायके में रहती हैं। अजय अपने पिता रामलाल और छोटे भाई संजय कुमार के साथ घर पर रहते थे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अजय नशे के आदी थे। इसी वजह से पारिवारिक विवाद बढ़ने पर पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। अजय घर पर अकेले ही खाना बनाकर खाते थे, कभी-कभी होटल में भी भोजन कर लेते थे। उनके पिता रामलाल सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि छोटा भाई संजय कुमार सरकारी शिक्षक है।

परिजनों के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी से लौटने के बाद अजय अपने कमरे में सोने चले गए। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पिता रामलाल ने आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। काफी प्रयास के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद खिड़की से देखने पर अजय का शव रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। थाना प्रभारी जगदीश कुमार पाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed