{"_id":"65f0d25e74cb55f0b808c904","slug":"private-bus-fares-doubled-on-holi-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-495186-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: होली पर दोगुना हो गया निजी बसों का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: होली पर दोगुना हो गया निजी बसों का किराया
Wed, 13 Mar 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन फुल होने पर लोग बुक करा रहे हैं दिल्ली से गोरखपुर की निजी बसों में टिकट
आम दिनों में 1000 से 1500 में होने वाली बुकिंग के लिए लग रहे हैं 1500 से 3500 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। होली पर निजी बसों से दिल्ली और पंजाब की ओर से आने वाले यात्रियों की जेब ज्यादा ढीली होगी। बस संचालकों ने ट्रेनों में सीटें फुल होते ही बसों में टिकट बुकिंग की बढ़ती मांग को देख किराया दोगुना कर दिया है। जो टिकट वर्तमान में एक हजार से 1500 रुपये में मिल रहे हैं, उसकी कीमत 3500 रुपये तक कर दी गई है।
गोरखपुर से दिल्ली के लिए नौसड़ और बाघागाड़ा से वर्तमान में करीब 50 से 60 निजी स्लीपर बसें चल रही हैं। इन बसों में दिल्ली से आने के लिए 20 मार्च के बाद से टिकट की बुकिंग ज्यादा है। बस संचालकों ने फ्लाइट की तरह सीट की उपलब्धता के आधार पर किराया भी बढ़ा दिया है।
ऑनलाइन टिकट की बुकिंग हो रही है और मार्च तक किराया 2500 से कम नहीं है। जैसे-जैसे सीटें कम होती जाएंगी, वैसे-वैसे टिकटों के दाम भी बढ़ते जाएंगे। पूरे मार्च तक में सीट के लिए मारामारी जारी रहेगी। अप्रैल के पहले सप्ताह से किराए में कमी आएगी।
विज्ञापन
केस 1
तिवारीपुर के रहने वाले सौरभ दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में काम करते हैं। दिवाली में वह घर नहीं आ सके थे। होली पर घर आने के लिए उन्होंने ट्रेन से टिकट बुक करना चाहा, लेकिन टिकट नहीं बुक होने पर उन्होंने 2500 रुपये में निजी बस का टिकट बुक किया है।
केस 2
विष्णुपुरम के रहने वाले अनिल दिल्ली में रहकर एक कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें आने की तो ट्रेन का टिकट मिल गया है, लेकिन जाने के लिए लंबी वेटिंग है। घर आने के लिए जब निजी बस का टिकट बुक करना चाहें तो देखा कि दिल्ली का टिकट 3500 रुपये में मिल रहा है।