{"_id":"653cddc1d6fcfa71b803da17","slug":"private-bus-drivers-charging-more-than-three-times-fare-during-diwali-2023-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिवाली में तीन गुना से ज्यादा किराया वसूल रहे निजी बस वाले, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिवाली में तीन गुना से ज्यादा किराया वसूल रहे निजी बस वाले, यात्री परेशान
Sat, 28 Oct 2023 03:39 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 28 Oct 2023 03:39 PM IST
सार
गोरखपुर से दिल्ली के लिए नौसड़ और बाघागाड़ा से इस समय 50 से ज्यादा निजी बसें चल रही हैं। इन बसों में दिल्ली से आने के लिए दो नवंबर के बाद से टिकट की बुकिंग ज्यादा है। बस संचालकों ने फ्लाइट की तरह सीट की उपलब्धता के आधार पर किराया भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली और छठ में निजी बसों से दिल्ली की ओर से आने वाले यात्रियों की जेब ज्यादा ढीली होगी। बस संचालकों ने ट्रेनें में सीटें फुल होते ही बसों में टिकट बुकिंग की बढ़ती मांग को देख किराया तीन गुना से ज्यादा बढ़ा दिया है। जो टिकट वर्तमान में 1100 से 1200 रुपये में मिल रहे हैं, उसकी कीमत 4400 रुपये तक कर दी गई है।
विज्ञापन
गोरखपुर से दिल्ली के लिए नौसड़ और बाघागाड़ा से इस समय 50 से ज्यादा निजी बसें चल रही हैं। इन बसों में दिल्ली से आने के लिए दो नवंबर के बाद से टिकट की बुकिंग ज्यादा है। बस संचालकों ने फ्लाइट की तरह सीट की उपलब्धता के आधार पर किराया भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन टिकट की बुकिंग हो रही है और नवंबर तक किराया 4000 से कम नहीं है। टिकटों के दाम में बढ़ोतरी पांच नवंबर से 25 नवंबर तक रहने वाली है। इसके बाद किराया में कमी आएगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: राशनकार्ड धारकों को मिलेगा उज्ज्वला गैस कनेक्शन का लाभ, जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी
केस 1
रुस्तमपुर के अष्टभुजा दूबे ने बताया कि उनका बेटा गाजियाबाद में बीटेक की पढ़ाई करता है। दिवाली पर उसे घर आना है, लेकिन ट्रेन में लंबी वेटिंग के कारण उसे प्राइवेट बस का टिकट 4200 रुपये में खरीदना पड़ा। ट्रेनों की तरह प्राइवेट बसों का भी किराया फिक्स होना चाहिए।
केस 2
बशारतपुर के रहने वाले अनिल दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें आने की तो ट्रेन की टिकट मिल गई है, लेकिन जाने के लिए लंबी वेटिंग है। जाने के लिए जब प्राइवेट बस के टिकट बुक करनी चाही तो देखा कि दिल्ली का टिकट 4400 रुपये का मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें: सहजनवां-दोहरीघाट रेल मार्ग के लिए नोटिफिकेशन जारी, अगले महीने से शुरू होगा जमीन अधिग्रहण
केस 3
विष्णुपुरम के रहने वाले दीपक मिश्रा ने बताया कि उन्हें ऑफिस की मीटिंग के लिए 20 नवंबर को दिल्ली जाना है, लेकिन ट्रेन की टिकट नहीं मिल रही थी, तो प्राइवेट बस की टिकट बुक कराया हूं, जो 3900 रुपये की पड़ी है। किराया बहुत ज्यादा है, लेकिन मजबूरी है तो टिकट बुक कराना ही पड़ा।