फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Notification issued for Sahjanwan-Dohrighat rail route

बदल रहा है गोरखपुर: सहजनवां-दोहरीघाट रेल मार्ग के लिए नोटिफिकेशन जारी, अगले महीने से शुरू होगा जमीन अधिग्रहण

Sat, 28 Oct 2023 01:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Oct 2023 01:06 PM IST
सार

सहजनवां से दोहरीघाट के बीच बनने वाली रेल लाइन पर करीब 1320 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह रेल लाइन वाराणसी को सीधे जोड़ेगी। इसमें सरयू नदी पर 1100 मीटर लंबे पुल समेत 10 बड़े पुल, 47 छोटे पुल एवं 15 अंडरपास बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Notification issued for Sahjanwan-Dohrighat rail route
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन के 11 किलोमीटर हिस्से के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। सहजनवां तहसील के इन गांवों के किसानों की जमीनों का 90 प्रतिशत अधिग्रहण पूरा होने के बाद निर्माण शुरू होने की संभावना है। करीब 81 किलोमीटर लंबी सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन दो जिलों गोरखपुर और मऊ के 111 गांवों से होकर गुजरेगी। यह प्रोजेक्ट तीन चरणों में पूरा कराया जाएगा।

विज्ञापन


पहले चरण में 2024 तक सहजनवां से बैदौली तक 27 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने का लक्ष्य तैयार किया गया है। दूसरे चरण में मार्च 2025 तक बैदौली से गोला बाजार तक 29 किलोमीटर रेल लाइन बिछाई जाएगी। रेलवे की तरफ से सहजनवां तहसील के गांवों के किसानों से जमीन अधिग्रहण के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इसके बाद 20 ई की कार्रवाई होगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर की हवा हुई प्रदूषित: वायुमंडल में जमी है धूल...मार्निंग वॉक की न करें भूल

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी को सीधे जोड़ेगी यह रेल लाइन

सहजनवां से दोहरीघाट के बीच बनने वाली रेल लाइन पर करीब 1320 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह रेल लाइन वाराणसी को सीधे जोड़ेगी। इसमें सरयू नदी पर 1100 मीटर लंबे पुल समेत 10 बड़े पुल, 47 छोटे पुल एवं 15 अंडरपास बनाए जाएंगे।

इसके अलावा दो रेलवे ओवरब्रिज भी बनेंगे। इस रेल मार्ग पर सहजनवां, पिपरौली, खजनी, उनवल, बैदौली बाबू, बांसगांव, उरुवा बाजार, बनवारपार, गोला बाजार, भरौती, बड़हलगंज और दोहरीघाट स्टेशन होंगे। नई लाइन बिछने के बाद गोरखपुर से सहजनवां-दोहरीघाट के रास्ते भी ट्रेनें वाराणसी तक जाने लगेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed