{"_id":"61b73953f5477e26a35e6e19","slug":"private-bus-collided-with-dumper-on-highway-15-passengers-injured-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: हाईवे पर डंपर से टकराई प्राइवेट बस, 15 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: हाईवे पर डंपर से टकराई प्राइवेट बस, 15 यात्री घायल
Mon, 13 Dec 2021 08:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Dec 2021 08:42 PM IST
सार
दो बच्चों समेत छह घायलों की हालत गंभीर, गगहा से गोरखपुर जा रही थी बस, चवरियां के पास हुआ हादसा।
विज्ञापन
गोरखपुर में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर सोमवार की सुबह गगहा से गोरखपुर की ओर जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस चवरियां के पास हाईवे पर खड़े डंपर में टकरा गई। जिससे बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में दो बच्चों समेत छह की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गगहा से करीब 50 यात्रियों को लेकर एक प्राइवेट बस गोरखपुर की तरफ जा रही थी। चवरियां के पास प्राइवेट बस का चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया और सड़क पर खड़ी डंपर से टक्कर हो गई। तेज टक्कर से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को बस से निकाला और पीएचसी कौड़ीराम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कौड़ीराम पीएचसी प्रभारी संतोष वर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पुरुषोत्तम (62), विकास (30), नीलम (38), विनोद (50) एवं दो बच्चे अंशु (13) और विष्णु (13) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा चोटिल संतोष (41), गुड्डी (38), कंचन (60), विद्यावती (45), प्रमोद (45), कन्हैया (11), गुड़िया (15),किशन (14) व नेहा (14) को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
एसओ गगहा अमित कुमार दुबे ने बताया कि ड्राइवर बस को तेज गति से चला रहा था। निर्माणाधीन सड़क पर डंपर खड़ी थी। टक्कर के बाद बस का ड्राइवर मौके से भाग गया। बस मालिक को थाने बुलाया गया है।