फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Private ambulance mafia carrying patients with the help of auto, two seized

Gorakhpur News: ऑटो की मदद से मरीज ढो रहे प्राइवेट एंबुलेंस माफिया, दो सीज

Sat, 04 Nov 2023 10:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Nov 2023 10:34 AM IST
सार

नौ मई को मेडिकल कॉलेज गेट पर एंबुलेंस माफिया और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई थी। इसके बाद से अब तक पुलिस 32 एंबुलेंस व दो ऑटो सीज कर चुकी है। सात दिन पहले भी पुलिस ने दो एंबुलेंस को सीज किया था। पकड़े जाने पर एंबुलेंस को सीज करने के साथ ही पुलिस चालक से 50 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूलती है।

विज्ञापन
Private ambulance mafia carrying patients with the help of auto, two seized
मेडिकल कॉलेज परिसर से मरीज ढोने के आरोप में पकड़े गए ऑटो के साथ चालक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक मरीज को महराजगंज से लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे दो ऑटो को पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात सीज कर दिया। एक ऑटो वाले ने बताया कि वह रिश्तेदार को लेकर आया था, लेकिन नाम नहीं बता पाया, जबकि दूसरे ने बताया कि नीद पूरी करने के लिए उसने ऑटो को खड़ा किया है। पुलिस ने दोनों ऑटो को सीज कर दिया और चालकों को निजी मुचलके पर छोड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी के दो सिपाही गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें कैंपस में दो ऑटो चालक मिल गए। एक मरीज को उतार रहा था, जबकि दूसरा पास ही खड़ा था। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। जवाब नहीं दे पाने पर दोनों ऑटो को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज विवेक मिश्रा ने बताया कि प्राइवेट एंबुलेंस वाले अब ऑटो की मदद से मरीजों को बाहर ले जा रहे हैं और फिर सुनसान इलाके से एंबुलेंस से लेकर नर्सिंग होम चले जाते हैं। इस नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। ऑटो चालक की पहचान पिपराइच के जंगल छत्रधारी निवासी मनोज निषाद व गुलरिहा इलाके के अरविंद निषाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर- बस्ती मंडल में भूकंप के तेज झटके, कुछ सेकेंड तक कांपी धरती; तस्वीरों में देखें एक झलक

अब तक सीज हो चुकी हैं 34 एंबुलेंस
नौ मई को मेडिकल कॉलेज गेट पर एंबुलेंस माफिया और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई थी। इसके बाद से अब तक पुलिस 32 एंबुलेंस व दो ऑटो सीज कर चुकी है। सात दिन पहले भी पुलिस ने दो एंबुलेंस को सीज किया था। पकड़े जाने पर एंबुलेंस को सीज करने के साथ ही पुलिस चालक से 50 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed