{"_id":"69c2394a169c8327ba08cc03","slug":"pritam-who-claimed-to-be-an-ias-officer-was-arrested-in-jalaun-for-allegedly-marrying-a-gorakhpur-girl-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी IAS गिरफ्तार: हाईस्कूल पास इटावा का प्रीतम खुद को बताता था अधिकारी, गोरखपुर की युवती से की थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी IAS गिरफ्तार: हाईस्कूल पास इटावा का प्रीतम खुद को बताता था अधिकारी, गोरखपुर की युवती से की थी शादी
Tue, 24 Mar 2026 12:42 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:42 PM IST
सार
इटावा के इकदिल इलाके के प्रीतम ने खुद को आईएएस अधिकारी के तौर पर बताकर गोरखपुर के एक परिवार को झांसा दिया और घर की बेटी से शादी कर ली। लेकिन संदेह पर परिवार वालों ने इटावा जाकर मामले की तस्दीक की तो पूरी कहानी फर्जी निकली। गोरखपुर में परिवार ने कैंट थाने में आरोपी प्रीतम के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी प्रीतम को जालौन जिले से गिरफ्तार कर गोरखपुर लेकर आ गई।
विज्ञापन
एसडीएम बनकर सोशल मीडिया पर फोटो डालता था. लाल शर्ट में फर्जी IAS की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
इटावा के इकदिल इलाके के प्रीतम ने खुद को आईएएस अधिकारी के तौर पर बताकर गोरखपुर के एक परिवार को झांसा दिया और घर की बेटी से शादी कर ली। लेकिन संदेह पर परिवार वालों ने इटावा जाकर मामले की तस्दीक की तो पूरी कहानी फर्जी निकली। गोरखपुर में परिवार ने कैंट थाने में आरोपी प्रीतम के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी प्रीतम को जालौन जिले से गिरफ्तार कर गोरखपुर लेकर आ गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रीतम निषाद उर्फ लल्लू राम, निवासी अंडवा की मड़ैया (थाना बकेवर), इटावा ने गोरखपुर के परिवार को अपने झूठे आईएएस होने का भरोसा दिलाया। उसने इकदिल के लुधियात मोहल्ले में किराये के मकान को अपना बंगला बताकर वधू पक्ष को गुमराह किया।
विज्ञापन
वधू पक्ष की चचेरी बहन रश्मि ने बताया कि घर देखने गए समय युवक ने मकान और संपत्ति को अपना बताकर परिवार को पूरी तरह धोखा दिया। शादी 11 मार्च को धूमधाम से हुई और दुल्हन विदा होकर इटावा आई। घर पहुंचते ही वधू पक्ष ने मकान की असलियत और प्रीतम की शैक्षणिक योग्यता की जांच की। जानकारी सामने आने पर हंगामा और मारपीट हुई।
विज्ञापन
शहर की युवती से शादी करने वाला फर्जी आईएएस प्रीतम हाईस्कूल पास है। आरोपी किराए के मकान को अपना बताकर शादी रचाई थी। दूल्हे का असली रूप सामने आया तो वधू पक्ष ने विदाई के तुरंत बाद हंगामा किया और बेटी को अपने साथ लेकर शहर आ गए थे। इसका पर्दाफाश पुलिस की जांच में हुआ।