फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Prisoner absconds when he comes to appear, accused of murdering his brother

Gorakhpur News : कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने का आरोपी है सोनू सिंह, जेल से कचहरी आया था पेशी पर- फरार

Tue, 23 Jul 2024 06:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Prisoner absconds when he comes to appear, accused of murdering his brother
बंदी के भागने के बाद कचहरी परिसर के लॉकअप के पास जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दीवानी कचहरी में सोमवार को पेशी पर आया बंदी सोनू सिंह सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। वह भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के आरोप में जेल में बंद था।
विज्ञापन


कचहरी लॉकअप में शाम को गिनती के समय प्रभारी को जानकारी हुई तो इसकी सूचना अधिकारियों के साथ ही कैंट पुलिस को दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कचहरी पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिकरीगंज क्षेत्र के रहने वाले फरार बंदी सोनू सिंह की बस्ती जिले में ससुराल है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस तलाश कर रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन से लगायत शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही बाहर जाने वाले वाहनों की भी पुलिस ने तलाशी ली, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या कर कुल्हाड़ी लेकर बैठा था आरोपी
सिकरीगंज के बारीगांव में रहने वाले सोनू सिंह ने आठ जनवरी 2021 को रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद होने पर बड़े भाई बालेंद्र सिंह की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर घर में बैठा रहा।

 

In Gorakhpur, Prisoner absconds when he comes to appear, accused of murdering his brother
हत्यारोपी सोनू सिंह( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

गांव के चौकीदार करिया की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भिजवाया था। विवेचना में चचेरे भाई उमेश सिंह का नाम पुलिस ने बढ़ाया था। आठ मई 2022 को इस मामले में सिकरीगंज पुलिस ने सोनू व देवेंद्र के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया था।

इस मामले में उमेश को जमानत मिल गई थी। जेल में निरुद्ध सोनू की सोमवार को पेशी थी। न्यायालय में पेश होने के बाद लौटते समय वह सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। जिला कारागार में सोनू बैरक नंबर 22 में निरुद्ध था।

कचहरी में लॉकअप तक नहीं जा पा रहे बंदी वाहन
बताया जा रहा है कि निर्माण होने की वजह से कचहरी में लॉकअप तक बंदी वाहन नहीं जा पा रहे हैं। वाहन बाहर ही खड़ा किया जाता है। पेशी के बाद जब सिपाही बंदी को लेकर बाहर निकल रहा था, इसी दौरान वह चकमा देकर फरार हो गया।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि कचहरी लॉकअप के पास से एक बंदी चकमा देकर फरार हो गया है। वह हत्या के आरोप में बंद था। उसकी तलाश चल रही है। बहुत जल्द पुलिस उसे पकड़ लेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed