फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Principal's body found hanging in college room

Gorakhpur News: कॉलेज के कमरे में फंदे से लटका मिला प्रिंसिपल का शव

Mon, 11 May 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Principal's body found hanging in college room
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल का शव रविवार को कॉलेज के ही एक कमरे में फंदे से लटका मिला। मरने से पहले प्रिंसिपल ने सुसाइड नोट लिखकर वीडियो बनाया। इसे उन्होंने अपने व्हाट्सएप के स्टेट्स पर लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर के पूर्व प्रधान दिनेश सिंह का गांव के बाहर यदुवंश सिंह पार्वती देवी नाम से इंटर कॉलेज है। वह इसके प्रबंधक हैं। उनके बड़े बेटे धीरज सिंह (30) कॉलेज में प्रिंसिपल थे। वह हर दिन खाना खाकर अपने कॉलेज में सोने जाते थे। शनिवार को भी वह घर से कॉलेज में सोने गए थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटे तो छोटे भाई सत्यप्रकाश सिंह उन्हें जगाने पहुंचे। कमरे का दरवाजा बंद मिलने पर उसने कई बार आवाज दी मगर धीरज सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा कि धीरज का शव रस्सी के सहारे पंखे की कुंडी से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को धीरज के पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। सत्यप्रकाश ने बताया कि भाई की शादी नहीं हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। बताया कि भाई ने जो बातें सुसाइड नोट में लिखी हैं, मरने से पहले एक वीडियो बनाकर भी कहीं। इसे उसने अपने स्टेट्स पर लगाया है।

सुसाइड नोट में लिखा-लड़की धोखेबाज और बेवफा है
प्रिंसिपल ने सुसाइड नोट में लिखा कि उनकी मौत की जिम्मेदार गर्लफ्रेंड और उसके परिवार वाले हैं। गर्लफ्रेंड शादी का झांसा देकर लगातार उनसे संबंध बनाती रही। अब उसने शादी से इन्कार कर दिया। वह उसे धमकी दे रही है। कहती है कि खुद से मर जाओ। वह लड़की धोखेबाज और बेवफा है। वह कई लोगों का घर बर्बाद करेगी। पुलिस ने बताया कि प्रिंसिपल का कॉलेज की एक टीचर से अफेयर था। पहले उसके घरवाले शादी के लिए तैयार थे। बाद में मना कर दिया।



सुसाइड नोट में एक महिला और उसके परिजनों पर परेशान करने और धमकी देने का जिक्र है। प्रिंसिपल के परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- ज्ञानेंद्र, एसपी नॉर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed