{"_id":"65cd45184db9a884260bc9f4","slug":"principal-secretary-held-a-meeting-with-medical-teachers-and-took-information-about-the-preparations-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-466907-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रमुख सचिव ने चिकित्सा शिक्षकों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रमुख सचिव ने चिकित्सा शिक्षकों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली
विज्ञापन
आज मुख्यमंत्री बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बनने वाले अकादमिक भवन का करेंगे शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बुधवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा पार्थ सारथी सेन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद चिकित्सा शिक्षकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जानीं। देर शाम तक वह काॅलेज परिसर में ही मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में बनने वाले नए अकादमिक भवन का शिलान्यास और सोलर एनर्जी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। कॉलेज के ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे कॉलेज परिसर में पहुंचे प्रमुख सचिव चिकित्सा पार्थ सारथी सेन ने तैयारियों की जानकारी ली और जरूरी सुझाव दिए।
इसके बाद शाम चार बजे से चिकित्सा शिक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने हर फैकल्टी में चिकित्सा शिक्षकों की संख्या, शिक्षण कार्य, चिकित्सा व्यवस्था आदि के बारे में पूछा। इसके अलावा चिकित्सा शिक्षकों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। रात करीब आठ बजे तक यह मीटिंग चली। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार आर्य, एडी हेल्थ आईबी विश्वकर्मा, सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे समेत मेडिकल कॉलेज के सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।