फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Principal of JB Mahajan Degree College to recover Rs 4.30 lakh

Gorakhpur News: जेबी महाजन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य से होगी 4.30 लाख रुपये की रिकवरी

Sat, 03 Jan 2026 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Principal of JB Mahajan Degree College to recover Rs 4.30 lakh
सरदारनगर/चौरीचौरा (गोरखपुर)। जेबी महाजन डिग्री कॉलेज, चौरीचौरा में परीक्षा के प्रश्न पत्र एक दिन पहले ही बांट दिए जाने के मामले में प्राचार्य व तत्कालीन केंद्राध्यक्ष प्रो. मधुप कुमार से चार लाख 29 हजार 832 रुपये की रिकवरी होगी। रिकवरी के लिए परीक्षा विभाग ने पत्र लिखा है।
विज्ञापन


16 दिसंबर को बीए पांचवें सेमेस्टर के अर्थशास्त्र के प्रश्न पत्र कोड ईसीओ-301 और बीकॉम के कोड सीओएम-302 की परीक्षा थी। जेबी महाजन डिग्री कॉलेज, चौरीचौरा में उसकी जगह कोड ईसीओ-302 और सीओएम-303 के प्रश्न पत्र बंट गए थे। ये दोनों परीक्षाएं 17 दिसंबर को होनी थीं। एक दिन पहले ही वहां पेपर बंट जाने के कारण डीडीयू प्रशासन ने ईसीओ-302 और सीओएम-303 की 17 दिसंबर को होने वाली परीक्षाएं निरस्त कर दी थीं।
विज्ञापन

बाद में ये परीक्षाएं 28 दिसंबर को कराई गई थीं। इस मामले में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट में इसके लिए तत्कालीन केंद्राध्यक्ष को जिम्मेदार माना था। उनसे रिकवरी की संस्तुति भी समिति ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा विभाग के मुताबिक, ईसीओ-302 और सीओएम-303 के प्रश्न पत्रों को पुन: मुद्रित कराने पर 4,29,832 रुपये का खर्च आया है। कुलपति के आदेशानुसार, यह धनराशि तत्कालीन केंद्राध्यक्ष से वसूल किया जाना सुनिश्चित किया गया है। कॉलेज की जांच समिति के संयोजक राम प्रवेश जायसवाल को लिखे पत्र में कहा गया है कि इस मामले में कार्यवाही सुनिश्चित करें।


जांच समिति ने प्रश्न पत्रों के दोबारा मुद्रण पर आने वाले खर्च की रिकवरी तत्कालीन केंद्राध्यक्ष से किए जाने की संस्तुति की थी। इस पर कुल लगभग 4.30 लाख रुपये का खर्च आया है। इसकी रिकवरी के लिए पत्र लिखा गया है।
- डॉ. कुलदीप सिंह, परीक्षा नियंत्रक, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed