{"_id":"694451737c21818e0305b42b","slug":"prince-anchal-aditya-and-saloni-emerged-as-winners-in-the-100-meter-race-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1169754-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 100 मीटर दौड़ में प्रिंस, आंचल, आदित्य और सलोनी बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 100 मीटर दौड़ में प्रिंस, आंचल, आदित्य और सलोनी बने विजेता
विज्ञापन
- नीना थापा इंटर कॉलेज में ''''''''स्पोर्ट्स कार्निवल-2025'''''''' का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नीना थापा इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता ''''''''स्पोर्ट्स कार्निवल-2025'''''''' का शुभारंभ हो गया। पहले दिन एथलेटिक्स की विभिन्न विधाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 100 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में प्रिंस यादव और आंचल व सीनियर वर्ग में आदित्य एवं सलोनी यादव विजेता बने।
200 मीटर जूनियर वर्ग में 200 मीटर बालक जूनियर वर्ग में प्रिंस यादव और सीनियर वर्ग में साहिल निषाद विजेता रहे। 400 मीटर रिले दौड़ में नवनीत, रामकृष्ण, चंदन निषाद और अमन, 200 मीटर रिले दौड़ बालिका वर्ग में नेहा, आशा, कृतिका और शुभी विजेता रहीं। लंबी कूद जूनियर वर्ग में समीर और पायल, सीनियर वर्ग में आकाश कुमार सिंह और नेहा विजेता रहीं। स्लो साइक्लिंग रेस जूनियर बालक वर्ग में आयुष कुमार और वंदना, सीनियर वर्ग में इंद्रेश और सृष्टि शुक्ला ने बाजी मारी।
इससे पहले प्रबंधक सीमा श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता का उद्धाटन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. केके श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य धनंजय कुमार, रामायन, आशुतोष श्रीवास्तव, आरके ओझा, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।