{"_id":"65f002318f0139428301becb","slug":"prime-minister-will-inaugurate-cantt-kusmhi-third-line-and-jan-aushadhi-center-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-494390-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रधानमंत्री आज करेंगे कैंट-कुसम्ही थर्ड लाइन और जन औषधि केंद्र का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रधानमंत्री आज करेंगे कैंट-कुसम्ही थर्ड लाइन और जन औषधि केंद्र का उद्घाटन
विज्ञापन
-सहजनवां और नकहा जंगल कार्गाे प्वाइंट का भी करेंगे लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। प्रधानमंत्री मंगलवार को ऑनलाइन पूर्वोत्तर रेलवे की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें जन औषधि केंद्र, सहजनवां और जंगल नकहा कार्गाे प्वाइंट और कैंट-कुसम्ही थर्ड लाइन प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन कार्यक्रम स्थलों पर एलईडी टीवी लगाकर रेल कर्मियों को सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं।
गोरखपुर स्टेशन पर जन औषधि केंद्र की मांग लंबे समय से चल रही थी। दरअसल रेलवे स्टेशन पर आने वालों को जरूरत पड़ने पर दवा के लिए परेशान होना पड़ता है। अब यहां जन औषधि केंद्र खुलने से यात्रियों और उनके साथ स्टेशन आए लोगों को सस्ती दर पर दवाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा बाहर से आए अन्य लोगों को भी राहत मिलेगी। सहजनवां और जंगल नकहा कार्गाे प्वाइंट भी पूर्वोत्तर रेलवे के लिहाज से महत्वपूर्ण है। जंगल नकहा प्वाइंट से उर्वरकों की ढुलाई होती है, तो वहीं सहजनवां में लौह अयस्क, कोयला आदि उतरता है।
वहीं डोमिनगढ़ से कुसम्ही के बीच बिछाई जाने वाली थर्ड लाइन में से अभी कुसम्ही से कैंट के बीच लाइन बिछाई गई है, जिसका लोकार्पण पीएम करेंगे।