फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Prime Minister has become trouble-shooter for the whole world: Yogi

गोरखपुर में बोले CM योगी: पूरी दुनिया के लिए संकट मोचक बन गए हैं प्रधानमंत्री, डिजिटल क्रांति का दिखाया दम

Mon, 03 Jul 2023 07:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Jul 2023 07:04 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister has become trouble-shooter for the whole world: Yogi
CM Yogi Adityanath - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में बीते नौ वर्षों में भारत ने प्रगति और समृद्धि के नए मानक पेश किए हैं। आज पूरा विश्व भारत के प्रबंधन का लोहा मान रहा है। दुनिया प्रधानमंत्री मोदी को संकटमोचक के रूप में देखती है। उनके नेतृत्व में नए भारत की नई तस्वीर डाक सेवाओं के क्षेत्र में भी दिखती है।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि एक समय जब संचार क्षेत्र में डिजिटल क्रांति आई तो लगता था डाक सेवाएं बंद हो जाएंगी, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में डाक सेवाएं डिजिटल क्रांति से जुड़ीं और अपनी सेवाओं को नया आयाम दिया।
विज्ञापन


सीएम रविवार की शाम पोस्ट मास्टर जनरल (पीएमजी) कार्यालय भवन व आरोग्य मंदिर उपडाकघर के शिलान्यास और पार्सल हब एवं नोडल डिलीवरी सेंटर का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राप्तीनगर फेज तीन में आयोजित शिलान्यास-लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के जिस भी देश में मोदी जाते हैं, वहां के लोगों में नया उत्साह पैदा होता है। कोरोना काल में देश के नागरिकों के लिए मुफ्त जांच, उपचार व वैक्सीन की व्यवस्था पीएम ने की। वैक्सीन की 220 करोड़ डोज दी गई, जरूरतमंदों को भरण-पोषण भत्ता दिया गया, 12 करोड़ किसानों को पीएम सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। जनधन खातों में जनकल्याणकारी योजनाओं की धनराशि डीबीटी के जरिये दी जा रही है। सवा तीन साल से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा दी जा रही है। दुनिया के किसी भी और देश में ऐसी व्यवस्था नहीं की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के जो लोग पहले यह मानते थे कि भारत यह काम नहीं कर सकता, वही लोग अब यह मानते हैं कि भारत ही यह काम कर सकता है। वे मानते हैं कि दुनिया की सभी समस्याओं के समाधान का रास्ता भारत के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed