फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Prices of vegetables increased due to fog and cold

Gorakhpur News: कोहरे और ठंड से बढ़े सब्जियों के भाव

Tue, 16 Jan 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 16 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Prices of vegetables increased due to fog and cold
सब्जी की दुकान में रखी स​ब्जियां।
- कोहरे के कारण मांग की तुलना में कम हो पा रही है सब्जियों की आवक
विज्ञापन


- आवक कम होने से बढ़े सभी सब्जियों के दाम

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। कोहरे और ठंड ने सब्जियों के भाव बढ़ा दिए हैं। आवक की तुलना में मांग अधिक होने से थोक मंडी के साथ ही खुदरा बाजार में भी ज्यादातर सब्जियों के दाम में पांच से 10 रुपये किलो की बढ़ोतरी हो गई है। इसका असर लोगों की लोगों की जेब पर पढ़ रहा है।

पिछले चार-पांच दिनों में ठंड ने जोर दिखाया है। इससे आम जन के साथ सब्जियों के आवक पर भी असर पड़ा है। महेवा मंडी में इन दिनों मांग की तुलना में 60 से 70 फीसदी ही सब्जियों की आवक हो रही है। थोक फूल गोभी 10 से 12 रुपये किलो बिक रही थी, वह अब 18 से 20 रुपये किलो बिक रही है। वहीं खुदरा बाजार में फूल गोभी 25 से 30 रुपये किलो बिक रही है। इसी तरह थोक में टमाटर 12 से 15 रुपये किलो और खुदरा में 20 से 25 रुपये किलो तक बिक रहा था। अब टमाटर पांच रुपये बढ़कर 30 रुपये किलो बिक रहा है। आलू और प्याज की कीमतों में भी दो से पांच रुपये किलो की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


सब्जी व्यापारी शालू प्रजापति ने बताया कि पिछले सप्ताह की तुलना में मंडी में सब्जियां कम आ रही हैं। इसके पीछे की वजह ठंड है। कोहरे के कारण बाहर से मांग की तुलना में सब्जियों के वाहन कम आ रहे हैं, इससे सब्जियों के दाम में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन






----------------





सब्जियों के दाम थोक दाम खुदरा दाम

आलू नया 10-12 20-25

प्याज
22-28 35-40

भिंडी
25-30 50-60

कटहल
25-30 50-60

गोभी
18-20 25-30

टमाटर
18-20 25-30

लौकी
12-15 25-30

बैंगन
10-15 30-40

पालक
10-12 20-30

मटर
25-30 30-40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed