{"_id":"60a7745d5bf21b454526d576","slug":"price-of-wood-for-cremation-in-gorakhpur-is-fixed-at-maximum-700-rupees-quintal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दाह संस्कार के लिए लकड़ी का दाम अधिकतम 700 रुपये क्विंटल तय, शिकायत के बाद नगर आयुक्त ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दाह संस्कार के लिए लकड़ी का दाम अधिकतम 700 रुपये क्विंटल तय, शिकायत के बाद नगर आयुक्त ने की कार्रवाई
Fri, 21 May 2021 02:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 May 2021 02:20 PM IST
सार
तय कीमत से ज्यादा रकम मांगे जाने पर अंत्येष्टि स्थल के पास नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम के कार्यालय समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के राजघाट अंत्येष्टि स्थल पर दाह संस्कार के लिए लकड़ी 700 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत पर मिलेगी। इससे ज्यादा की रकम कोई भी व्यक्ति नहीं ले सकता है। दाह संस्कार के लिए लकड़ी समेत अन्य सामग्रियों की ज्यादा कीमत लिए जाने की शिकायत निगम प्रशासन से हुई थी।
इसपर नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देश पर सभी सामग्रियों के दाम निर्धारित कर दिए गए हैं। तय कीमत से ज्यादा रकम मांगे जाने पर अंत्येष्टि स्थल के पास नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम के कार्यालय समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की जा सकती है।
अंत्येष्टि स्थल निगरानी समिति के सदस्य और सिविल लाइंस के पार्षद अजय राय ने नगर आयुक्त से शिकायत की थी कि लकड़ियों समेत अन्य सामग्रियों की कीमत ज्यादा ली जा रही है। इसपर नगर आयुक्त ने इंफोर्समेंट टीम को लकड़ियों के साथ दाह संस्कार के प्रयुक्त होने वाले सामान की कीमतों को तय करने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को इंफोर्समेंट टीम प्रभारी कर्नल सीपी सिंह और पुलिस ने लकड़ी कारोबारियों को बुलाकर बात की और सख्त निर्देश दिया कि लकड़ी के लिए 700 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक वसूला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी को शुक्रवार से दुकान के सामने रेट लिस्ट भी लगाना होगा।
विज्ञापन
ये कीमतें तय की गईं (अधिकतम)
लकड़ी-700 रुपये प्रति क्विंटल
कपूर-1200 रुपये किलो
सरपत-25 रुपये बंडल
करायल-120 रुपये प्रति किलो