फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Price of land and house will not increase in Gorakhpur even for fifth year

गोरखपुर में पांचवें साल भी नहीं बढ़ेगी जमीन-मकान की कीमत, जानिए क्या है वजह

Wed, 22 Jul 2020 08:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Jul 2020 08:52 AM IST
सार

  • देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में सर्किल रेट रिवाइज करने की तैयारी शुरू
  • विभाग ने शुरू किया सर्वे , एक अगस्त से लागू होगा नया डीएम सर्किल रेट

विज्ञापन
Price of land and house will not increase in Gorakhpur even for fifth year
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में अपना घर या दुकान के अलावा जमीन की प्लानिंग करने वालों के लिए बड़ी राहत वाली सूचना है। पिछले चार सालों की तरह इस साल भी गोरखपुर में जमीन-मकानों का सर्किल रेट नहीं बढ़ेगा। वहीं मंडल के बाकी सभी जिलों देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में इनके दाम मंहगे होंगे। इन जिलों के संबंधित डीएम की सहमति के बाद सर्किल रेट में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक अगस्त से संबंधित जिलों में नए सर्किल रेट के मुताबिक जमीन-मकान के बैनामों पर निबंधन विभाग द्वारा स्टांप ड्यूटी वसूली जाएगी।

विज्ञापन


गोरखपुर के अलावा मंडल के बाकी तीनों जिलों में भी पिछले चार सालों से सर्किल रेट रिवाइज नहीं हुई । विभाग के मुताबिक सर्किल रेट मौजूदा बाजार दर के बराबर या आस-पास करने की तैयारी है।  विभाग का कहना है कि चूंकि लंबे समय से रेट में वृद्धि नहीं हुई है लिहाजा जमीनों के वर्तमान सर्किल रेट की तुलना में यह वृद्धि कुछ ज्यादा लग सकती है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, राप्ती अब भी लाल निशान से ऊपर
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी योजनाओं की वजह से नहीं बढ़ेगा सर्किल रेट
गोरखपुर जिले में वर्ष 2016 से सर्किल रेट में वृद्धि नहीं हुई। वर्ष 2017 चुनावी रहा और फिर योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर की विकास यात्रा तेज हो गई। एक-एक कर लगातार कई परियोजनाएं शुरू हुईं जिसके लिए जमीन अधिगृहीत करने या फिर समझौते के आधार पर काश्तकारों से बगैनामा कराने की जरूरत थी। ऐसे में सरकार को नुकसान न हो इसलिए जमीनों के दाम नहीं बढ़ाए गए।

सूत्रों के मुताबिक वर्तमान समेत अगले दो साल तक और भी कई परियोजनाएं जिले में शुरू हो सकती है जिसके लिए जमीन की जरूरत पड़ सकती है। यहीध्जह है कि इस बार भी प्रशासन ने जमीनों का सर्किल रेट नहीं बढ़ाने का निर्णय किया है।   
 

सर्किल रेट नहीं बढ़ा पर बाजार का रेट बढ़ता रहा

चार साल तक भले ही सर्किल रेट नहीं बढ़ा लेकिन समय-समय पर बाजार की कीमतों में वृद्धि होती रही। सड़क किनारे की जमीनों के दाम सबसे ज्यादा तेजी से बढ़े। संपत्तियों के बैनामों के समय विक्रता जमीन, मकान खरीदने वाली पार्टी से बाजार रेट पर ही कीमत लेते रहे मगर रजिस्ट्री विभाग में स्टांप, पुराने चले आ रहे सर्किल रेट पर ही जमा होता रहा। इससे विभाग को भी झटका लगा है। हालांकि वहीं दूसरी तरफ सरकारी योजनाओं के लिए बड़े पैमाने पर जमीन, काश्तकारों की सहमति से बैनामा कराई गई । ऐसे में रेट नहीं बढ़ने से सरकार को काफी राहत भी मिली।  

इसे भी पढ़ें- खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है गंडक नदी, तटबंध में हो रहा रिसाव
 

जिला                   रजिस्ट्री विभाग का साल का लक्ष्य
गोरखपुर                605.41 करोड़
महराजगंज              254.38 करोड़
देवरिया                  227.38 करोड़
कुशीनगर                164.74 करोड़
कुल                    1251.91 करोड़

विभाग का लक्ष्य पूरा हो जा रहा है। जिले के विकास के लिए कई ऐसी सरकारी योजनाएं संचालित हो रही है या पाइपलाइन में है जिनके लिए जमीन की जरूरत पड़ेगी। सर्किल रेट बढ़ने से इन योजनाओं की कीमत बढ़ जाएगी। शासन पर भार बढ़ेगा। इन्हीं वजहों से इस साल भी सर्किल रेट में वृद्धि नहीं करने का निर्णय किया गया है। - के. विजयेंद्र पांडियन, डीएम

गोरखपुर को छोड़कर बाकी सभी जिलों देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज में सर्किल रेट रिवाइज करने का काम शुरू हो गया है। रेट लिस्ट रिवाइज करने के लिए शासन की तरफ से जारी निर्देश पर तीनों जिलों के डीएम ने अनुमति दे दी है जिसके बाद सर्वे कराया जा रहा है। एक अगस्त से वहां रिवाइज्ड सर्किल रेट लागू कर दिया जाएगा। -रामानंद सिंह, डीआईजी स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed