फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   price of sariya increased by seven thousand rupees ton in 17 days at gorakhpur

महंगाई का प्रहार: 17 दिन में सात हजार रुपये टन बढ़ा सरिया का दाम, सीमेंट की कीमतें भी बढ़ीं

Tue, 12 Oct 2021 10:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 12 Oct 2021 10:07 AM IST
सार

सरिया और सीमेंट की कीमतों में यह बढ़ोत्तरी वैश्विक बताई जा रही है। चीन में गंभीर बिजली संकट के अलावा लौह अयस्क के उत्पादन में कमी की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लौह अयस्क की कीमतों में वृद्धि हुई है, जिसका असर सरिया की कीमतों में दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
price of sariya increased by seven thousand rupees ton in 17 days at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में केवल 17 दिनों में सरिया की कीमतों में सात हजार रुपये प्रति टन इजाफा हो गया है। सितंबर में सरिया का दाम 54,700 रुपये प्रति टन था। अक्तूबर में सरिया का दाम बढ़कर 62 हजार रुपये प्रति टन हो गया है। इसी तरह सीमेंट की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। बाजार के जानकारों के अनुसार आने वाले समय में इनके दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


खुद का घर, मकान और दुकान बनाने वालों की जेब पर महंगाई की तगड़ी मार पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों में घर बनाने के अहम सामानों में शामिल सरिया और सीमेंट की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। सरिया और सीमेंट की कीमतों में यह बढ़ोत्तरी वैश्विक बताई जा रही है। चीन में गंभीर बिजली संकट के अलावा लौह अयस्क के उत्पादन में कमी की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लौह अयस्क की कीमतों में वृद्धि हुई है, जिसका असर सरिया की कीमतों में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी सभी चीजों की कीमतों में होगी बढ़ोत्तरी
सामान्य तौर पर हार्डवेयर संबंधी सभी उत्पाद कच्चे लोहे से तैयार होते हैं। वहीं मकान, सड़क, पुल, बिजली के खंभे समेत अन्य उत्पादों के निर्माण में लोहे की जरूरत पड़ती है। ऐसे में लौह अयस्क की कीमतों में करीब 15 प्रतिशत इजाफा होने से इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी सभी चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाती है। लोहे और स्टील से बनी सभी चीजें महंगी हो जाएंगी। सरिया, कील, जालियां समेत घर में इस्तेमाल होने वाली लोहे और स्टील की चीजें महंगी हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी के पॉकेट पर पड़ेगी मार
मध्यम वर्ग के उन लोगों के लिए सरिया की बढ़ी कीमतें भारी पड़ने वाली हैं, जो खुद का आशियाना बनाना चाह रहे हैं। ऐसे में घर बनाने के बजट में लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हो जाएगी।
डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब सरिया की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। इस वजह से लोहे और स्टील से बनने वाले सभी उत्पाद महंगे हो जाएंगे। डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों की वजह से परिवहन में करीब 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है। - आरएन सिंह, उद्यमी, गीडा


सरिया-थोक व्यापारी गौरव जिंदल ने बताया कि पिछले 17 दिनों में सरिया की कीमतों में करीब सात हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 25 सितंबर को सरिया की कीमत प्रति टन 54,700 रुपये थी। 11 अक्तूबर को बढ़कर 62 हजार रुपये हो गई। इसके अलावा सीमेंट की कीमतों में प्रति बैग 15 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed