फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   President honors Gorakhpur scientist Challa Venkatesh

उपलब्धि: गोरखपुर के वैज्ञानिक चल्ला वेंकेटेश को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, इस वजह से मिला सम्मान

Sat, 04 Dec 2021 03:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Dec 2021 03:21 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर सर्वश्रेष्ठ श्रवण बाधित कर्मचारी के तौर पर मिला सम्मान, जून 2017 से नायलेट गोरखपुर में वैज्ञानिक बी के रूप में दे रहे हैं सेवाएं।

विज्ञापन
President honors Gorakhpur scientist Challa Venkatesh
चल्ला वेंकेटेश को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी (नायलेट) गोरखपुर में वैज्ञानिक बी के रूप में कार्यरत चल्ला वेंकेटेश हरीश को सर्वश्रेष्ठ श्रवण बाधित कर्मचारी के तौर पर शुक्रवार को दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


जन्म से ही 100 फीसदी श्रवण बाधिता से ग्रस्त हरीश ने अपनी शारीरिक सीमाओं के बावजूद अपने सकारात्मक उत्साह और जोश के साथ कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में 80.74 प्रतिशत के साथ सामान्य कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन


उन्हें कक्षा दसवीं में उच्चतम अंक हासिल करने पर जिला शिक्षा अधिकारी, विशाखापट्टनम और सांसद बोत्सा झांसी लक्ष्मी विजयनगरम से प्रतिभा पुरस्कार प्राप्त हुआ है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से सामान्य कॉलेज से बारहवीं की परीक्षा 88.9 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश जून 2017 से नायलेट गोरखपुर में वैज्ञानिक बी के रूप में कार्यरत हैं और गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट के वेबसाइट प्रबंधन, अद्यतन और रखरखाव की जिम्मेदारियों को संभालते हैं। इसके साथ ही आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर गतिविधियों, नेटवर्क और आईटी सुरक्षा प्रबंधन को भी संभालते हैं। उन्होंने कोविड 19 की प्रतिकूल स्थिति में भी वर्क फ्रार्म होम मोड में कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed