फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparing to put an FIR in pending cases for a long time

लंबे समय से पेंडिग चल रहे मुकदमो में एफआर लगाने की तैयारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Preparing to put an FIR in pending cases for a long time
विष्णु त्रिपाठी संवाद न्यूज़ एजेंसी गोरखपुर। लंबे समय से पेंडिंग चल रहे मुकदमो में अब पुलिस एफआर लगाकर फ़ाइल बन्द करेगी। पुलिस अब ऐसे मुकदमो की सूचि बना रही है। सूचि बनाकर पुलिस उस मुकदमे के वादियों से बात कर उन्हें विश्वास में लेकर कोर्ट में एफआर लगाएगी। इन मुकदमो में राजघट के पांडेय हाता में दो वर्ष पूर्व 3 नवम्बर 2018 की शाम घर में ही गला रेतकर युवती रश्मि पांडेय की हत्या का मामला और केंट के भैरोपुर स्थित दवा विक्रेता रंजीत की 22 अगस्त 2019 में घर में ही रात में सोते समय गोली मारकर हत्या के मामले भी शामिल है। एक मुकदमे में रश्मि के पिता ने अज्ञात के खिलाफ तो दूसरे में भाई संजीव ने अपने पिता समेत चार पँर शक जताया था। जाँच में अबटक पुलिस को कुछ नही मिला। जिससे आरोपित जेल जा सके। अब पुलिस इन मुकदमो के वादियों से बातचीत भी शुरू कर चुकी है। उम्मीद है जल्द ही वादियों के सहमति के बात एफआर लग जायेगा।दरअसल सेकड़ो मुकदमे की बिबेचना लंबे समय से पेंडिग पड़ी है । जिसमे न तो आरोपित गिरफ्तार हुए, न कोई सुराग मिला और न ही कोई साक्ष्य मिले है । जिससे पुलिस किसी निष्कर्ष पर नही पहुच पायी। इसलिए अब इन मुकदमो में एफआर लगकर फाइलों को बन्द किया जायेगा। मुकदमो के गुड़ दोष, किस स्तर पर जांच है, आगे क्या साक्ष्य मिलने की संभावना है इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए सूचि तैयार की जा रही है। एफआर लगाने से पहले अभियोजन के वकील से भी पुलिस राय लेगी। वही इससे पहले के भी कई केस है जिनमे पुलिस किसी नतीजे पर नही पहुच सकी है। सबकी सूचि तैयार की जा रही है। 00 जिले की दस मुकदमें 2010 या उसके बाद से लंबित है जिले के करीब दस मुकदमें ऐसे है जिनमे से तीन 2010 से तो एक 2011 से तो वही दो दो मुकदमें वर्ष 2013, 14 व् 16 से लंबित है। जिसमें 30 सितंबर 2015 को में हुए शाहपुर इलाके के रामजानकी नगर में कार से घर जा रहे एक बैंक के रीजनल मैनेजर दीना नाथ की हत्या कर दी गयी। 00 7349 मामले रेंज में लंबित है मई 2020 को मिले आंकड़े के अनुसार रेंज के गोरखपुर, देवरियया, कुशीनगर और महराजगंज में कुल 7349 पुराने मामले लंबित है। इनमें से कई हत्या, लूट आदि के है। 00 वर्जन जो मुकदमें लंबे समय से लंबित है और उनमें कोई विवेचना में प्रगति नही है। उसकी सूचि बनाकर , वादियों के सहमति से गुड़ दोष के आधार पर एफआर लगाने का निर्देश दिया गया है। -डॉ सुनील गुप्ता , एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed