फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations underway to take action against Anshika and her gang under the Gangster Act

Gorakhpur News: अंशिका और उसके गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की तैयारी

Sat, 24 Jan 2026 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to take action against Anshika and her gang under the Gangster Act
सिंघडिया फायरिंग कांड : दिल्ली से चोरी की गई थार का मामला
विज्ञापन



- खोराबार थाने में दर्ज हैं चोरी समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी
- पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खोराबार पुलिस ने अंशिका और उसके गिरोह के छह साथियों के खिलाफ थार चोरी और फर्जी नंबर प्लेट लगाने के मामले में गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की तैयारी में है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में गाजीपुर के नोनहरा निवासी चंदन नारायण ने 12 अक्तूबर 2025 को खोराबार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि आरोपी दिल्ली से चोरी हुई थार गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमते थे।
पुलिस ने 13 अक्तूबर को बड़हलगंज के दोरम्हा निवासी प्रिय प्रवास दुबे उर्फ विक्की और देवरिया के बरहज बाजार निवासी आकाश वर्मा उर्फ बंटी को वनसप्ती तिराहे के पास गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। वहीं, अंशिका ने मामले में अग्रिम जमानत ले ली थी, जबकि तीन अन्य आरोपियों की अब भी तलाश जारी है। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि गाड़ी में चार फर्जी नंबर प्लेट लगीं थीं। इसमें दो हरियाणा, एक बिहार और एक गोरखपुर की थीं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सितंबर माह में दिल्ली से थार किराए पर ली थी और बाद में उसे लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पिछले साल सितंबर में आरोपी दिल्ली गए थे और वहां से गाड़ी किराए पर लेकर भाग गए। पकड़े जाने के डर से गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शहर में घूम रहे थे। दो साथियों की गिरफ्तारी के बाद अंशिका अंडरग्राउंड हो गई थी। अंशिका की लाइफस्टाइल और महंगे शौक उसकी गिरफ्तारी के पीछे की कहानी का मुख्य कारण बन गए। चोरी के मामले में जल्द ही आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed