{"_id":"69efd4156a73730cc40050b6","slug":"preparations-underway-to-declare-suspended-bsa-and-clerk-as-fugitives-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1302992-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निलंबित बीएसए और लिपिक को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निलंबित बीएसए और लिपिक को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी
विज्ञापन
गोरखपुर। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में देवरिया की निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह को पुलिस अब भगोड़ा घोषित कराने के लिए कोर्ट में आवेदन देने की तैयारी में जुटी है। गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद दोनों कोर्ट में हाजिर नहीं हुए हैं। पुलिस ने अब आरोपियों की संपत्ति कुर्क कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से आरोपियों पर दबाव बढ़ेगा और उनकी गिरफ्तारी संभव हो सकेगी।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के हरैया बुजुर्ग निवासी कृष्ण मोहन सिंह (37) देवरिया के गौरी बाजार स्थित विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। कोर्ट के आदेश के बावजूद वेतन बहाल न होने और लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने 21 फरवरी को गोरखपुर के गुलरिहा स्थित आवास में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
कृष्ण मोहन ने सुसाइड नोट और वीडियो में बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह पर नियुक्ति बहाली के नाम पर 16 लाख रुपये मांगने और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर गुलरिहा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बीएसए और लिपिक अब भी पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
पुलिस पहले दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुकी थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 25-25 हजार रुपये कर दिया गया। चार टीमें लगातार देवरिया, बलिया, लखनऊ और प्रयागराज में दबिश दे रही हैं लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।
सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।