{"_id":"62a44f19f8528c2f843a3c08","slug":"preparations-to-stop-sale-of-counterfeit-medicines","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: नकली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी, शासन ने 300 तरह की दवाओं पर क्यूआर कोड लगाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: नकली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी, शासन ने 300 तरह की दवाओं पर क्यूआर कोड लगाने के दिए निर्देश
Sat, 11 Jun 2022 01:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:45 PM IST
सार
क्यूआर कोड लगने से इस बात का पता आसानी से लगाया जा सकेगा कि इसके निर्माण में गलत फॉर्मूला तो इस्तेमाल नहीं किया गया है। जोनल अध्यक्ष ने बताया कि नकली दवाओं पर रोकथाम के लिए यह अच्छी पहल है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
सरकार ने नकली दवाओं के कारोबार पर रोक लगाने की तैयारी की है। अब किसी मेडिकल स्टोर या ऑनलाइन खरीदी गई दवा के बारे में पूरी जानकारी एक स्कैन के जरिए तुरंत सामने आएगी। इसके लिए दवाओं के बनाने में उपयोग होने वाली एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रीडिएंट्स (एपीआई) पर क्यूआर कोड लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
सरकार के इस पहल से नकली दवाओं के कारोबार पर रोक लगेगी। इसी फैसले के तहत ड्रग प्राइसिंग अथॉरिटी (डीपीए) ने 300 दवाओं पर क्यूआर कोड लगाने की तैयारी कर ली है। प्रदेश के आर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (ओसीडी) के जोनल अध्यक्ष आलोक चौरसिया ने बताया कि इससे दवाओं के दामों में पारदर्शिता आएगी। '
विज्ञापन
कालाबाजारी पर लगाम लगेगी। जिन दवाओं को क्यूआर कोड के लिए चुना गया है, उनमें पेन किलर, विटामिन्स के सप्लीमेंट, ब्लड प्रेशर, शुगर और कॉन्ट्रासेप्टिव दवाएं शामिल हैं। क्यूआर कोड लगने से इस बात का पता आसानी से लगाया जा सकेगा कि इसके निर्माण में गलत फॉर्मूला तो इस्तेमाल नहीं किया गया है। जोनल अध्यक्ष ने बताया कि नकली दवाओं पर रोकथाम के लिए यह अच्छी पहल है।
विज्ञापन