फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations to accelerate the New India Literacy Programme

Gorakhpur News: बुजुर्गों को पढ़ना-लिखना सिखाएंगे शिक्षक, गांव-गांव चलेगा साक्षरता अभियान

Fri, 12 Jun 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Preparations to accelerate the New India Literacy Programme
गोरखपुर। जिले में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत असाक्षर लोगों को अगले महीने से साक्षर बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कार्यक्रम की प्रगति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने गांव स्तर पर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

योजना का उद्देश्य ऐसे लोगों को शिक्षा से जोड़ना है जो किसी कारणवश पढ़-लिख नहीं पाए हैं। बैठक में निर्देश दिए गए कि असाक्षरों की पहचान के लिए स्वयंसेवकों का सहयोग लिया जाए। इसके लिए शिक्षामित्रों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ये लोग गांव-गांव जाकर सर्वे करेंगे और ऐसे लोगों की सूची तैयार करेंगे जो अभी तक साक्षर नहीं हैं।
विज्ञापन

अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से बुजुर्गों और अशिक्षित वयस्कों को पढ़ना-लिखना सिखाया जाएगा। उन्हें अपना नाम लिखने, हस्ताक्षर करने, संख्याओं की पहचान करने और दैनिक जीवन में उपयोगी बुनियादी ज्ञान प्रदान किया जाएगा। इससे वे विभिन्न सरकारी योजनाओं और आवश्यक दस्तावेजों को समझने में सक्षम हो सकेंगे। विभाग का मानना है कि साक्षरता सामाजिक और आर्थिक विकास की आधारशिला है। अभियान के माध्यम से गांवों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को साक्षर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले अधिकारी
नव भारत साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा से जोड़ना है। शिक्षकों, शिक्षामित्रों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यर्ताओं के सहयोग से गांवों में असाक्षर लोगों का चिह्नित कर उन्हें पढ़ना-लिखना सिखाया जाएगा।
धीरेंद्र त्रिपाठी, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed