फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparations for the competitions were reviewed at the meeting.

Gorakhpur News: गोरखपुर को मिली राज्यस्तरीय कुश्ती बास्केटबॉल व ताइक्वांडो की मेजबानी

Fri, 10 Jul 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the competitions were reviewed at the meeting.
गोरखपुर। माध्यमिक विद्यालयी मंडलीय क्रीड़ा समिति की बैठक बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी राज्य स्तरीय कुश्ती, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो और राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह ने कहा कि गोरखपुर मंडल को महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी मिली है। सभी अधिकारी और शिक्षक पूरी जिम्मेदारी व समर्पण के साथ तैयारियों में जुटें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में देवरिया के राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज को राज्य स्तरीय कुश्ती, गोरखपुर के मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवा को ताइक्वांडो और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज को बास्केटबॉल प्रतियोगिता का संयोजक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) संगीता सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ खेल भी उतने ही जरूरी हैं। बैठक में थाईलैंड में आयोजित एशियाई अंडर-14 कुश्ती चैंपियनशिप के 80 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के छात्र विवेक चौहान को सम्मानित किया गया

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर, एमजी काॅलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डॉ. विश्व प्रकाश सिंह, मेजर साकेत, नंद किशोर यादव, ओम प्रकाश सिंह, डॉ. अरुणेंद्र राय, संतोष सिंह और विवेकानंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed