{"_id":"60c706218ebc3e817b7e6980","slug":"preparation-to-remove-illegal-occupation-from-waqf-properties-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: वक्फ संपत्तियों से अवैध कब्जा हटाने की तैयारी, जल्द चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: वक्फ संपत्तियों से अवैध कब्जा हटाने की तैयारी, जल्द चलेगा बुलडोजर
Mon, 14 Jun 2021 01:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:02 PM IST
सार
जनवरी में शुरू हुआ था अभियान लेकिन लॉकडाउन के कारण रोकना पड़ा था। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद अभियान शुरू करने की तैयारी में जुटा विभाग।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हजरत मुबारक खां शहीद और हजरत रौशन शाह की कर्मस्थली में अवैध कब्जे का शिकार हुई वक्फ संपत्तियों को मुक्त कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अवैध कब्जे वाली वक्फ संपत्तियों की सूची अपडेट कर रहा है। जल्द ही इन संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें मूल स्वरूप में लौटाया जाएगा।
वक्फ संपत्तियों का अवैध कब्जा मुक्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने जनवरी 2021 में सूची तैयार करने और अभियान चलाने का आदेश जारी किया था। जिला प्रशासन की ओर से बाकायदा कमेटी गठित कर अवैध कब्जे वाली वक्फ संपत्तियों की सूची तैयार कराई गई थी।
फरवरी के दूसरे पखवाड़े में अभियान शुरू हुआ। प्रशासन ने बेतियाहाता स्थित कब्रिस्तान को कब्जा मुक्त भी कराया था। अभिलेखों में वक्फ कब्रिस्तान के रूप में दर्ज इस .7 एकड़ की बेशकीमती संपत्ति पर लोगों ने कब्जा कर अस्थायी दुकान, मकान बना रखे थे।
विज्ञापन
तेलगढ़िया, तुर्कमानपुर, बेतियाहाता में भी टीम ने कब्जा हटवाया था। अभियान शुरू हुआ था कि कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ने लगा था। इस पर अभियान स्थगित कर दिया गया था। कोरोना का असर कम होने पर अब जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग फिर से इन संपत्तियों को अवैध कब्जा मुक्त कराने की तैयारी कर रहा है।

ये भी संपत्तियां
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ आशुतोष कुमार पांडेय ने बताया कि जल्द ही जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी, वक्फ संपत्तियों को कब्जा मुक्त कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
इन वक्फ संपत्तियों पर पाया गया था अवैध कब्जा सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ कार्यालय के अनुसार जनवरी-फरवरी 2021 में हुए सर्वे में शहर में सात बड़ी वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे पाए गए थे। इनमें 45 बीघा वक्फ संपत्ति का मामला वक्फ बोर्ड में विचाराधीन है।

- वक्फ संख्या 172 : कब्रिस्तान तेलगढ़िया तुर्कमानपुर-बेतियाहाता। कब्रिस्तान भू अभिलेखों में अंकित है। इस जमीन पर लोगों ने कमान, दुकान आदि बनवा लिए हैं।
- वक्फ संख्या 67 : इमामबाड़ा इस्टेट, मियां बाजार। मुतवल्ली के मुताबिक इमामबाड़ा की संपत्ति मोहद्दीपुर, बक्शीपुर, मुफ्तीपुर, मियां बाजार, कुसम्ही, बहरामपुर, रामनगर करजहां, ताजपिपरा, मुडेरीगढ़वा, पिपराईच, जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुरा में अवैध कब्जा है।
- वक्फ संख्या 1377 : कब्रिस्तान भैंसा खाना तुर्कमानपुर। कब्रिस्तान के कुछ भूखंडों पर अवैध अतिक्रमण है।
- वक्फ संख्या 137 : मस्जिद दीवान बाजार। इस मस्जिद की जमीन पर अतिक्रमण है मस्जिद का कुछ हिस्सा खंडहर में तब्दील हो चुका है।
- वक्फ संख्या 63 : वक्फ मीर सज्जाद अली, दीवान बाजार। इस वक्फ संपत्ति पर कई लोगों का अवैध कब्जा व अतिक्रमण है।
- वक्फ संख्या 172 : कब्रिस्तान तेलगढ़िया तुर्कमानपुर-बेतियाहाता। भू अभिलेखों में कब्रिस्तान अंकित है। कई लोगों ने मकान आदि बनवा लिया है तथा कुछ भूखंडों पर भी अतिक्रमण है।