{"_id":"644a45ae04245afed90181f5","slug":"preparation-to-ban-sale-and-purchase-of-land-in-14-villages-of-sahjanwan-and-sadar-tehsils-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सहजनवां व सदर तहसील के 14 गांव में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सहजनवां व सदर तहसील के 14 गांव में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक की तैयारी
Thu, 27 Apr 2023 03:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Apr 2023 03:23 PM IST
सार
गीडा के सीईओ ने डीएम को पत्र लिखकर कहा है की इन गावों में कई लोगों द्वारा काश्तकारों से जमीन का पंजीकरण अनुबंध या बैनामा करा लिए जाने से जमीन का अधिग्रहण या फिर समझौते के आधार पर जमीन लेने का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के लैंड बैंक और औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए सदर और सहजनवा तहसील के 14 गांव में जमीन की खरीद फरोख्त पर रोक लगाई जा सकती है। प्राधिकरण के सीईओ पवन अग्रवाल के अनुरोध पर डीएम ने इन गांव में जमीन के अनुबंध और बैनामा पर रोक लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इस संबंध में निर्देश जारी हो सकते हैं।
सदर के एकला और सहजनवां तहसील के झुंगिया, राउतपार उर्फ सरैया, मल्हीपुर में गीडा के लैंड बैंक और औद्योगिक गलियारा के लिए भूमि अध्यप्ति अधिकारी कार्यालय से भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रक्रिया में है। इसी तरह सहजनवा के भीटी रावत, भगवानपुर, नरकटहा, कालेसर, माही गांव में आपसी समझौते से गीडा द्वारा भूमि क्रय करने की कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: काम की इस रफ्तार से तो अगले साल ही हो पाएगा रामगढ़ताल किनारे 'नया सवेरा'
विज्ञापन
वहीं सहजनवा के बरउर, चकफट्टा, चकभोप, कनका और सदर तहसील के तालनवर में किसानों से आपसी सहमति से भूमि क्रय किए जाने की कार्रवाई प्रक्रिया में है।
गीडा के सीईओ ने डीएम को पत्र लिखकर कहा है की इन गावों में कई लोगों द्वारा काश्तकारों से जमीन का पंजीकरण अनुबंध या बैनामा करा लिए जाने से जमीन का अधिग्रहण या फिर समझौते के आधार पर जमीन लेने का कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में दोनों ही तहसीलों के निबंधन कार्यालय से इन सभी गांव की जमीन के क्रय पर रोक लगाया जाना जरूरी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन