फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Airport Latest News Update Today: Preparation start for passenger air service

गोरखपुर एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी, जानें कब होगी टिकटों की बुकिंग

Wed, 13 May 2020 08:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 May 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Airport Latest News Update Today: Preparation start for passenger air service
गोरखपुर एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी - फोटो : अमर उजाला।
ट्रेनों के बाद अब घरेलू हवाई सेवा शुरू करने की भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से गोरखपुर एयरपोर्ट पर भी विमान सेवा शुरू करने के लिए तैयार रहने का निर्देश मिला है। हालांकि अभी तारीख या रूट किसी भी तरह की और कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इससे उम्मीद की जा रही है कि विमान सेवा को भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


यही नहीं टिकटों की बुकिंग भी फिलहाल एक जून या उसके बाद की तारीखों में ही मौजूद है। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी का कहना है कि उड़ान कब से शुरू होगी यह अभी तय नहीं है सिर्फ उड़ान के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

 
23 मार्च से लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही गोरखपुर से उड़ान भरने वाले सभी फ्लाइटें बंद हैं। इस बीच दो बार कुछ विमान कंपनियों ने हवाई सेवा शुरू होने की प्रत्याशा में टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी थी लेकिन उन्हें बाद में टिकट रद्द करने पड़े। अब सभी विमान कंपनियों ने 31 मई तक टिकटों की बुकिंग बंद कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक दो से चार दिन के भीतर विमान सेवा शुरू होने के संकेत मिले हैं। गोरखपुर से दिल्ली के लिए स्पाइस, इंडिगो और एयर इंडिया की एक-एक उड़ान है जबकि हैदराबाद, कोलकाता और प्रयागराज के लिए इंडिगो की एक-एक फ्लाइट है। वहीं स्पाइस जेट की एक फ्लाइट मुंबई के लिए उड़ान भरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed