{"_id":"5eba8efe8ebc3e90224c137b","slug":"preparation-start-for-passenger-air-service-from-gorakhpur-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी, जानें कब होगी टिकटों की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी, जानें कब होगी टिकटों की बुकिंग
Wed, 13 May 2020 08:18 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 May 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों के बाद अब घरेलू हवाई सेवा शुरू करने की भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से गोरखपुर एयरपोर्ट पर भी विमान सेवा शुरू करने के लिए तैयार रहने का निर्देश मिला है। हालांकि अभी तारीख या रूट किसी भी तरह की और कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इससे उम्मीद की जा रही है कि विमान सेवा को भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।
यही नहीं टिकटों की बुकिंग भी फिलहाल एक जून या उसके बाद की तारीखों में ही मौजूद है। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी का कहना है कि उड़ान कब से शुरू होगी यह अभी तय नहीं है सिर्फ उड़ान के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
23 मार्च से लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही गोरखपुर से उड़ान भरने वाले सभी फ्लाइटें बंद हैं। इस बीच दो बार कुछ विमान कंपनियों ने हवाई सेवा शुरू होने की प्रत्याशा में टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी थी लेकिन उन्हें बाद में टिकट रद्द करने पड़े। अब सभी विमान कंपनियों ने 31 मई तक टिकटों की बुकिंग बंद कर दी है।
विज्ञापन
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक दो से चार दिन के भीतर विमान सेवा शुरू होने के संकेत मिले हैं। गोरखपुर से दिल्ली के लिए स्पाइस, इंडिगो और एयर इंडिया की एक-एक उड़ान है जबकि हैदराबाद, कोलकाता और प्रयागराज के लिए इंडिगो की एक-एक फ्लाइट है। वहीं स्पाइस जेट की एक फ्लाइट मुंबई के लिए उड़ान भरती है।