फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparation for exams will be done through online classes during holidays.

Gorakhpur News: गोरखपुर में 20 जनवरी तक छुट्टी का आदेश, ऑनलाइन क्लास से होगी परीक्षा की तैयारी

Thu, 18 Jan 2024 05:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Thu, 18 Jan 2024 05:42 PM IST
सार

कक्षा 10 और 12 या फिर अन्य कक्षाओं का पाठ्यक्रम लगभग पूरा हो चुका है। ज्यादातर स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षा भी दिसंबर में संपन्न करा ली गई थी। लेकिन कुछ स्कूलों में अभी भी प्री-बोर्ड परीक्षा चल रही है। अब बोर्ड और वार्षिक परीक्षा को देखते हुए ऑनलाइन क्लास के जरिए रिवीजन कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Preparation for exams will be done through online classes during holidays.
बंद स्कूल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ने से कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कूल 20 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। गोरखपुर शहर में 20 दिनों से सभी स्कूल बंद हैं। प्रायोगिक परीक्षा और प्री-बोर्ड के लिए केवल छात्र-छात्राओं को बुलाया जा रहा है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए स्कूलों ने ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ऑनलाइन क्लास के जरिए कराया जा रहा रिवीजन
कक्षा 10 और 12 या फिर अन्य कक्षाओं का पाठ्यक्रम लगभग पूरा हो चुका है। ज्यादातर स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षा भी दिसंबर में संपन्न करा ली गई थी। लेकिन कुछ स्कूलों में अभी भी प्री-बोर्ड परीक्षा चल रही है। अब बोर्ड और वार्षिक परीक्षा को देखते हुए ऑनलाइन क्लास के जरिए रिवीजन कराया जा रहा है। जिन स्कूलों में कोर्स पूरा नहीं है वो तेजी से पूूरा करा रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राओं का नुकसान न हो।
विज्ञापन


 

सीबीएसई बोर्ड से जुड़े विद्यालयों की चल रहीं प्रायोगिक परीक्षाएं
सीबीएसई बोर्ड से जुड़े स्कूलों में इस वक्त प्रायोगिक परीक्षाएं चल रही हैं। 14 फरवरी तक इन्हें हर हाल में प्रैक्टिकल के नंबर अपलोड करने हैं। इसे लेकर सीबीएसई ने एक बार फिर स्कूलों को गाइडलाइन जारी की है।

ठंड की वजह से काफी दिनों से स्कूल बंद हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन क्लास चलाई जा रही है। स्कूल खुलने तक चलती रहेंगी। बोर्ड परीक्षा के किसी छात्र को विषय संबंधित कोई समस्या है तो वह अपने शिक्षक से बात कर सकते हैं। - अजय शाही, चेयरमैन, आरपीएम एकेडमी।

स्कूल बंद होने की वजह से बच्चों का नुकसान हो रहा था। अब रोजाना ऑनलाइन क्लास लेकर बच्चों का रिवीजन कराया जा रहा है। उनको फोन पर ही कुछ जरुरी पठन सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। - सलिल श्रीवास्तव, निदेशक, जेपी एजुकेशन एकेडमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed