फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparation complete for Gorakhpur-Faizabad teacher election

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन: शिक्षक-एमएलसी के लिए कल करेंगे मतदान, तैयारी पूरी

Mon, 30 Nov 2020 01:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 Nov 2020 01:21 AM IST
सार

  • 17 जिलों के 40 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
  • सुबह आठ से शाम पांच बजे तक डाले जा सकेंगे वोट, तीन दिसंबर को होगी मतगणना

विज्ञापन
Preparation complete for Gorakhpur-Faizabad teacher election
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। एक दिसंबर की सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान किया जा सकेगा। इसके लिए गोरखपुर समेत 17 जिलों में 198 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


इस बार चुनाव मैदान में राजनीतिक दल व शिक्षक संघों के 16 प्रत्याशी हैं। इन सभी के भाग्य का फैसला 40 हजार 164 मतदाता करेंगे। सबसे ज्यादा 6170 मतदाता गोरखपुर में हैं। आजमगढ़ में 5184 मतदाता हैं। मतदान के समय वीडियोग्राफी कराई जाएगी। वेबकास्टिंग भी होगी।
विज्ञापन


तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर ने रविवार को अलग-अलग मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया। साथ ही कहा कि सोमवार की देरशाम तक पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर में यहां डाले जाएंगे वोट
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, डीवी इंटर कॉलेज दीवान बाजार, अभयनंदन इंटर कॉलेज भेड़ियागढ़, क्षेत्र पंचायत कार्यालय चरगांवा, रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज मोहद्दीपुर, डीवी डिग्री कॉलेज नसीराबाद, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, तुलसी दास इंटर कॉलेज रायगंज, बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज, क्षेत्र पंचायत कार्यालय पिपराइच, चौरीचौरा तहसील कार्यालय, सहजनवां क्षेत्र पंचायत कार्यालय, भूमिधर इंटर कॉलेज सिकरीगंज, तहसील कार्यालय बांसगांव, क्षेत्र पंचायत कार्यालय गगहा और क्षेत्र पंचायत कार्यालय गोला।

शिक्षक, जो करेंगे मतदान
यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई से मान्यता प्राप्त सरकारी व गैर सरकारी इंटर कॉलेज, अनुदानित इंटर कॉलेज, मदरसा व संस्कृत विद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक व अन्य मतदाता शिक्षक।
 

गोरखपुर आएंगे बैलेट बॉक्स

चुनाव के बाद सभी जिलों से बैलेट बॉक्स गोरखपुर मंगाए जाएंगे। गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। वाणिज्य संकाय में ही तीन दिसंबर को मतगणना होगी। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। मतगणना की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी। इससे पहले बौद्ध संग्रहालय में मतगणना होती थी।

पीठासीन अधिकारी के स्केच पेन से ही मत मान्य
पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देते समय सावधानी बरतनी होगी। असावधानी हुई तो मत अवैध हो जाएगा। पीठासीन अधिकारी से मिले स्केच पेन से उम्मीदवार के नाम सामने वरीयता के हिसाब से अंग्रेजी, रोमन या फिर हिंदी में 1, 2 या 3 लिखना होगा। पहली पसंद के उम्मीदवार के सामने 1, दूसरी पसंद के 2 और फिर तीसरी पसंद वाले प्रत्याशी के सामने 3 लिखा जाएगा। उम्मीदवार के नाम के आगे तय कॉलम में ही अंक लिखने हैं। यदि पीठासीन अधिकारी के अलावा अपनी या फिर किसी और पेन से अंक लिखा तो भी वोट अवैध माना जाएगा।
 
प्रत्याशी
ध्रुव कुमार त्रिपाठी, अजय सिंह, विभ्राट चंद कौशिक, अवधेश यादव सपा, नागेंद्र दत्त त्रिपाठी कांग्रेस, देशबंधु शुक्ला, रामजनम सिंह, राम प्रताप राम, रमेश कुमार विमल, अनिल कुमार गौतम, लाल बहादुर यादव, राजीव यादव, अरुण सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव व नरेंद्र सिंह।

जिले जहां पड़ेंगे वोट व मतदाता
गोरखपुर (6170), देवरिया (3358), कुशीनगर (2112), महराजगंज (1869), बस्ती (1998), संतकबीरनगर (1502), सिद्धार्थनगर (1375), आजमगढ़ (5184), मऊ (1886), अयोध्या (2962), सुल्तानपुर (3015), अमेठी (1542), अंबेडकरनगर (1823) , बहराइच (1892), गोंडा (1524), श्रावस्ती (821) और बलरामपुर (1131)।

मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र जयंत नार्लिकर ने कहा कि मतदान व मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सभी जिलों में बैलेट पेपर भेजे जा चुके हैं। 17 जिलों के 198 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। पोलिंग पार्टियां सोमवार को जिला मुख्यालयों से रवाना होंगी। कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी मानक का पालन कराया जाएगा। एक दिसंबर को बैलेट बॉक्स गोरखपुर आ जाएंगे, फिर तीन दिसंबर को मतगणना होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed