{"_id":"6a23487f8bdab3199705b024","slug":"preliminary-investigations-indicate-that-the-cause-of-the-fire-was-a-short-circuit-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1344272-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भालोटिया मार्केट की दवा मंडी में आग, 20 मिनट में पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भालोटिया मार्केट की दवा मंडी में आग, 20 मिनट में पाया गया काबू
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के टाउनहाॅल स्थित भालोटिया मार्केट की दवा मंडी में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग पहले तल पर स्थित वेदिका ट्रेडर्स नामक दवा दुकान में लगी थी। हालांकि, फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोक लिया गया और एक बड़ा हादसा बच गया।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:22 बजे वेदिका ट्रेडर्स से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। धुआं देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया और इसकी सूचना तत्काल फायर स्टेशन गोलघर को दी गई। सूचना मिलते ही दो फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए। फायर यूनिट ने मोटर फायर इंजन के जरिये पंपिंग शुरू कर करीब 20 मिनट के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
दवा मंडी में अधिकांश दुकानें एक-दूसरे से सटी हुई हैं। ऐसे में आग फैलने की आशंका बनी हुई थी लेकिन फायर सर्विस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आसपास की सभी दुकानें सुरक्षित बचा ली गईं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर दुकान मालिक अनुज अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) संतोष कुमार राय और फायर स्टेशन अधिकारी (एफएसओ) शांतनु कुमार यादव मौजूद रहे। फायर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
करीब 20 लाख का नुकसान
घटना की जानकारी मिलते ही दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दुबे एवं महामंत्री आलोक चौरसिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लगभग 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में रखीं बड़ी मात्रा में दवाइयां, आवश्यक दस्तावेज एवं एक लैपटॉप आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए। भालोटिया दवा मार्केट संगठन द्वारा समय-समय पर सभी व्यापारियों को विद्युत तारों, वायरिंग, विद्युत उपकरणों एवं अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया जाता रहा है। संगठन ने दोबारा सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों की विद्युत व्यवस्था का नियमित निरीक्षण कराएं और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।