फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preeti will play in the National School Hockey Championship

Gorakhpur News: राष्ट्रीय विद्यालयी हाॅकी प्रतियोगिता में खेलेंगी प्रीति

Sun, 18 Jan 2026 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Preeti will play in the National School Hockey Championship
गोरखपुर। 27 से 31 जनवरी तक रांची, झारखंड में आयोजित होने वाली माध्यमिक विद्यालयी राष्ट्रीय स्तरीय हाॅकी अंडर-17 बालिका वर्ग की प्रतियोगिता के लिए जिले की हॉकी खिलाड़ी प्रीति पाठक का चयन हुआ है।
विज्ञापन

वर्तमान में प्रीति मदन मोहन मालवीय इंटर काॅलेज, भगवानपुर में कक्षा नौ की छात्रा हैं। अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने मंडल स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया है। उनके चयन से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। छात्रा की इस उपलब्धि पर जेडी सतीश सिंह व डीआइओएस डाॅ. अमरकांत सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्या निवेदिता शंकर पांडेय और प्रबंधक डाॅ. गिरीशचंद्र द्विवेदी ने छात्रा को बधाई देते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
विज्ञापन


छात्रों को बधाई देने वालों में डाॅ. अरुणेंद्र राय, संतोष कुमार सिंह, अभय प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र यादव, विवेकानंद मिश्र, रामहरि यादव, प्रेम नारायण सिंह, आलोक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed