{"_id":"63902a1d6ea54b5fd575dc40","slug":"prayagraj-sangam-basti-express-canceled-till-march-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway Update: प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस एक मार्च तक निरस्त, सहरसा-नई दिल्ली के बढ़ाए गए फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway Update: प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस एक मार्च तक निरस्त, सहरसा-नई दिल्ली के बढ़ाए गए फेरे
Wed, 07 Dec 2022 11:22 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:22 AM IST
सार
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 02565/02566 सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा (वाया हसनपुर रोड) सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन को पांच फेरों तथा नई दिल्ली से चार फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे प्रशासन ने घने कोहरे से होने वाली परिचालनिक कठिनाइयों के कारण 14231/14232 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस को एक मार्च तक के लिए निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 02565/02566 सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा (वाया हसनपुर रोड) सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन को पांच फेरों तथा नई दिल्ली से चार फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
02565 सहरसा-नई दिल्ली सुपर फास्ट 07 और 08 दिसंबर को सहरसा से सुबह 5:00 बजे प्रस्थान कर खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर से अपराह्न 5:15 बजे छूटकर ऐशबाग, कानपुर अनवरगंज के रास्ते नई दिल्ली दूसरे दिन सुबह 5:10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी यात्रा 02566 नई दिल्ली-सहरसा सुपरफास्ट विशेष गाड़ी 06 से 09 दिसंबर तक नई दिल्ली से शाम 5:55 बजे प्रस्थान कर कानपुर अनवरगंज, ऐशबाग, गोरखपुर से दूसरे दिन सुबह 6:50 बजे चलकर छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया से छूटकर सहरसा शाम 6:05 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन में जेनरेटर सह लगेजयान का 01, एलएसएलआरडी का 01, शयनयान श्रेणी के 04 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए गए हैं।