{"_id":"639014335f5ad70063293ed3","slug":"pradhan-pistol-stolen-from-a-car-parked-in-hotel-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: होटल की पार्किंग में खड़ी कार से प्रधान की पिस्टल चोरी, CCTV की मदद से जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: होटल की पार्किंग में खड़ी कार से प्रधान की पिस्टल चोरी, CCTV की मदद से जांच में जुटी पुलिस
Wed, 07 Dec 2022 09:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Dec 2022 09:48 AM IST
सार
नेवादा गांव के प्रधान अरविंद कुमार शाही ने बताया कि होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित एक पार्टी में शामिल होने के लिए वह परिवार समेत रविवार शाम सात बजे आए थे। कार के डैशबोर्ड में लाइसेंसी पिस्टल रख दी। होटल का कर्मचारी कार को पार्किंग में लगाने के लिए लेकर चला गया। वापसी में डैश बोर्ड से पिस्टल गायब थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पेक्सेल्स
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर स्थित होटल रेडिसन ब्लू की पार्किंग में खड़ी कार से रविवार शाम सात बजे प्रधान अरविंद कुमार शाही की लाइसेंसी पिस्टल चोरी हो गई। प्रधान की तहरीर पर कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से मामले की जांच कर रही है। बड़ी बात यह कि न तो कार का शीशा टूटा, न ही कार का दरवाजा ही खुला था, फिर भी चोरी हो गई।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर में बड़हलगंज के नेवादा गांव के प्रधान अरविंद कुमार शाही ने लिखा है कि होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित एक पार्टी में शामिल होने के लिए वह परिवार समेत रविवार शाम सात बजे आए थे। कार के डैशबोर्ड में लाइसेंसी पिस्टल रख दी। होटल का कर्मचारी कार को पार्किंग में लगाने के लिए लेकर चला गया। अरविंद जब वापस आए तो एक कर्मचारी ने पार्किंग से कार लाकर वापस दी। जैसे ही अरविंद कार में बैठे तो उन्होंने डैश बोर्ड चेक किया। डैश बोर्ड से उनकी पिस्टल गायब थी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मोहद्दीपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन
अरविंद का कहना है कि न तो कार के दरवाजे का कोई कांच टूटा है और न ही दरवाजे का लॉक ही टूटा है। उन्होंने कार पार्क करने वाले कर्मचारी पर ही शक जताया है। अरविंद शाही ने कहा कि होटल वालों ने पार्किंग अपने होटल से कुछ दूर एक निर्माणाधीन कांप्लेक्स में बनाई है, जहां कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। वहीं, पार्किंग के बगल में स्थित एक होटल का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है।
विज्ञापन
कैंट के प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि पिस्टल गायब होने का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।