फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Practical examinations were conducted peacefully at 142 centres.

Gorakhpur News: 142 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुईं प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Wed, 04 Feb 2026 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Practical examinations were conducted peacefully at 142 centres.
गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान, कृषि एवं गृह विज्ञान विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं बुधवार को संपन्न हो गईं। यह परीक्षाएं जनपद के कुल 142 केंद्रों पर आयोजित की गईं, जिनमें कुल 17,918 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक निरीक्षण व्यवस्था की गई थी। बुधवार को हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान 42 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने किया, जबकि 36 केंद्रों का औचक निरीक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्वयं किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा संचालन, उपस्थिति, प्रयोगशाला व्यवस्था एवं सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया। प्रशासन के मुताबिक, सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed