फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Practical and technical flaws found in the drain under construction, answers sought

Gorakhpur News: निर्माणाधीन नाले में मिली व्यवहारिक व तकनीकी खामियां, जवाब मांगा

Tue, 19 Dec 2023 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 19 Dec 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Practical and technical flaws found in the drain under construction, answers sought
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। देवरिया बाईपास पर निर्माणाधीन नाले की ऊंचाई की जांच में व्यवहारिक और तकनीकी खामियां मिली। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के सचिव उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी सोमवार को पर पहुंची। वहां लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-3 द्वारा बनाए जा रहे अधिक ऊंचे नाले की जांच की। टीम को मौके पर खामियां मिली। कमेटी ने इस मामले में अधिशासी अभियंता निर्माण-3 एवं आधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड से तीन दिन में जवाब मांगा है।

देवरिया बाईपास फोरलेन सड़क के किनारे नाला और सर्विस लेन का निर्माण पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-3 द्वारा किया जा रहा है। सड़क पर अतिक्रमण संबंध्ण में स्थानीय लोगों ने शिकायत की। इसकी जांच के लिए 13 दिसंबर को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने जांच जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की। कमेटी में नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान, ग्रामीण अभियंत्रण के अधीक्षण अभियंता दिलीप कुमार शुक्ला, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार को शामिल किया गया। जांच कमेटी सोमवार को नाला निर्माण का जायजा लिया। कमेटी के सदस्यों के अलावा प्राधिकरण के प्रभारी मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता किशन सिंह, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड सहायक अभियंता रौनक सिंह एवं संबंधित ठेकेदार मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिक ऊंची बनी है नाले की दीवार
निरीक्षण में समिति ने पाया कि नाले की दीवार अधिक ऊंची बना दी गई है। यह व्यवहारिक एवं तकनीकी रूप से उचित नहीं होता है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-तीन के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि वर्तमान में कार्य प्रांतीय खण्ड के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह द्वारा कराया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष जीडीए सचिव यूपी सिंह ने निर्माण खण्ड-3 के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड आरपी सिंह को तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। लिखित रुप से बताना होगा कि नाले की दीवार को किन परिस्थतियों में अधिक ऊंचा बनाया गया है। इसके पक्ष में जरूरी साक्ष्य भी लगाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
21 को होगी निर्णायक बैठक

कमेटी ने पीडब्लूडी निर्माण खंड को जारी पत्र में बताया है कि नाला की ऊंचाई को लेकर 21 दिसंबर को बैठक होगी। जिसमें उनको भी अपने जवाब के साथ शामिल होना होगा। संभावना है कि बैठक में नाला की ऊंचाई को लेकर निर्णय निकल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed