फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Prabhunath will donate his body to AIIMS for the education of students

Gorakhpur News: छात्रों की पढ़ाई के लिए एम्स को शरीर दान करेंगे प्रभुनाथ

Tue, 13 Jun 2023 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Prabhunath will donate his body to AIIMS for the education of students
छात्रों की पढ़ाई के लिए एम्स को शरीर दान करेंगे प्रभुनाथ
फोटो-
विज्ञापन

भरा संकल्प पत्र, एम्स को अब तक मिल चुके हैं छह लोगों के शरीर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर के शास्त्री नगर के रहने वाले प्रभुनाथ ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में देह दान की इच्छा जताई है। इसके लिए उन्होंने एम्स के एनाटॉमी विभाग पहुंचकर देह दान का संकल्प पत्र भरा है। इस पर एम्स प्रशासन ने उनके प्रति आभार जताया है।
एम्स की निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि प्रभुनाथ ने एम्स को शरीर दान का फैसला स्वेच्छा से लिया है। इस पहल की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। बताया कि शरीर मिलने के बाद छात्रों की पढ़ाई आसान हो जाती है। उन्हें कई तरह के शोध करने पड़ते हैं, जो कैडेवर (मृत शरीर) से किए जाते हैं।
विज्ञापन

एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. कुमार सतीश रवि ने बताया कि शरीर दान करने वाले व्यक्ति के जीवित रहते हुए उसकी मंजूरी मिलनी जरूरी है। इसी नियम के तहत प्रभुनाथ ने खुद संकल्प पत्र भरा है। बताया कि अभी एम्स के पास छह मृत शरीर हैं। कानपुर की देह दधिचि नाम की संस्था ने एक और देह देने का फैसला किया है। इसके अलावा बीएचयू से भी एक शरीर जल्द ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed