फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Power utility's preparations crumble ahead of the festival; hours-long outages in several areas.

Gorakhpur News: त्योहार से पहले बिजली निगम की तैयारियां ध्वस्त, कई इलाकों में घंटों कटौती

Sat, 05 Sep 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 05 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Power utility's preparations crumble ahead of the festival; hours-long outages in several areas.
गोरखपुर। त्योहार को लेकर बिजली निगम की तैयारियां शुक्रवार को ध्वस्त नजर आईं। शहर के तमाम क्षेत्रों में लोगों को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ा। मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र से जुड़े करीब एक हजार से अधिक परिवारों की बिजली शाम करीब 4:45 बजे गुल हो गई। देर शाम करीब सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। करीब ढाई घंटे तक बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बिजली उपकेंद्र खोराबार से जुड़े महादेवपुरम, विष्णुपुरम, आवास विकास और सिंघड़िया के कई इलाकों में भी बिजली का संकट रहा। इन क्षेत्रों में करीब एक हजार से अधिक परिवारों की बिजली देर शाम करीब सात बजे चली गई जो देर रात बहाल हुई। त्योहार के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली निगम की ओर से तैयारियां किए जाने का दावा किया गया था लेकिन शुक्रवार को हुई कटौती ने तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। लंबे समय तक बिजली कटौती से घरों में जरूरी काम प्रभावित हुए और लोगों को उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed