फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Power supply to three feeders of the Shahpur substation remained disrupted from 10:00 AM to 5:30 PM.

Gorakhpur News: शहर के कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली, 4500 घरों के लोग रहे परेशान

Thu, 16 Jul 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 16 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Power supply to three feeders of the Shahpur substation remained disrupted from 10:00 AM to 5:30 PM.
- शाहपुर उपकेंद्र के तीन फीडरों की आपूर्ति सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक रही बाधित
विज्ञापन

- गोलघर पार्क रोड पर भी दोपहर तक बिजली आने-जाने से उपभोक्ता रहे परेशान

गोरखपुर। शहर के विभिन्न इलाकों में बुधवार को कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गोलघर के पार्क रोड पर दोपहर तक बिजली आती-जाती रही। शाहपुर उपकेंद्र के पीएसी, बीज गोदाम और नीलकंठ फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम करीब 5:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।

करीब साढ़े सात घंटे तक बिजली न मिलने से लगभग 4500 घरों के लोग प्रभावित हुए। उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को पेयजल, घरेलू उपकरणों और अन्य दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता अमित जायसवाल ने बताया कि दिनभर बिजली न रहने से काफी परेशानी हुई। शाम करीब 5:30 बजे पीएसी फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों में कराए जा रहे कार्यों के चलते आपूर्ति बाधित की गई थी। इस संबंध में शाहपुर के एसडीओ और राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed