फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Power supply to 11,000 homes and establishments disrupted due to a fault in the 33 kV line.

Gorakhpur News: 33 केवी लाइन में फाल्ट से 11 हजार घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली गुल

Sun, 11 Oct 2026 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 11,000 homes and establishments disrupted due to a fault in the 33 kV line.
गोरखपुर। मोहद्दीपुर चौराहे पर 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से शनिवार रात विश्वविद्यालय और टाउनहाल उपकेंद्र क्षेत्र के करीब 11 हजार घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे गोलघर, सिविल लाइंस और गोरखपुर विश्वविद्यालय के आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। काफी देर तक आपूर्ति बहाल नहीं होने पर बिजलीकर्मियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। जांच के दौरान मोहद्दीपुर चौराहे पर 33 केवी लाइन में फाल्ट का पता चला। इसके बाद कर्मचारी खराबी दूर करने में जुट गए। बिजली अधिकारियों के अनुसार, लाइन में हिट होने के कारण आग लग गई थी, जिससे आपूर्ति बाधित हुई। फाल्ट के कारण विश्वविद्यालय और टाउनहाल उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली नहीं मिलने से लोगों के काम प्रभावित हुए। देर रात तक बिजलीकर्मी आपूर्ति बहाल करने के लिए काम करते रहे। टाउनहाल के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि मोहद्दीपुर चौराहे पर 33 केवी लाइन में फाल्ट की जानकारी मिल गई थी। कर्मचारी पूरी तत्परता से उसे ठीक करने में लगे हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा था। रात 11 बजे तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed