फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Power supply remained disrupted all night in Raptinagar; residents faced inconvenience.

Gorakhpur News: राप्तीनगर में रातभर गुल रही बिजली, लोगों ने झेली परेशानी

Wed, 29 Jul 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 29 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted all night in Raptinagar; residents faced inconvenience.
गोरखपुर। राप्तीनगर क्षेत्र में केबल फॉल्ट के कारण सोमवार रात से प्रभावित बिजली आपूर्ति का संकट मंगलवार शाम समाप्त हुआ। रातभर गर्मी में लोग परेशानी झेलते रहे। आपूर्ति शुरू होने के बाद भी कई इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही।
विज्ञापन


कम वोल्टेज के चलते घरों में बिजली के उपकरण सुचारु रूप से नहीं चल सके। राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि राप्तीनगर के एल्युमिनियम फैक्टरी के पास कार्य के दौरान सोमवार शाम को ही केबल कट गया था। वैकल्पिक माध्यम से बिजली बहाल की गई थी। मंगलवार को शाम छह बजे के बाद केबल की मरम्मत कर इससे बिजली आपूर्ति दी गई है। इससे दो हजार घरों को राहत मिली, इसके बाद लो-वोल्टेज की समस्या को भी ठीक किया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही लाल डिग्गी क्षेत्र में रेती चौक के पास केबल जलने और घंटाघर में ट्रांसफाॅर्मर का टेललेस यूनिट की मरम्मत के कारण 120 घरों की बिजली पूर्वांह्न 11 बजे कटी बिजली करीब दो घंटे बाद बहाल हुई। बिजली कटौती होने से स्थानीय लोगों को उमस भरी गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां के जेई संदीप कुमार ने बताया कि दोनाें जगहों पर फाल्ट ठीक कर बिजली बहाल कर दी गई है। इसके साथ ही तारामंडल क्षेत्र के गोपलापुर और पैडलेगंज क्षेत्र में ट्रांसफाॅर्मर में फाल्ट से शाम चार बजे से तीन घंटे बिजली कटी रही। मोहद्दीपुर में शिवाला नगर काॅलोनी में रात 10:30 से लेकर रात 1:30 बजे तक बिजली बाधित रही। इससे 200 घरों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed