फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Power cuts and low voltage caused havoc

Gorakhpur News: बिजली कटौती और लो वोल्टेज ने किया बेहाल

Mon, 19 Jun 2023 08:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
Power cuts and low voltage caused havoc
- नहीं हो रहा सुधार, कई इलाकों में उपभोक्ताओं ने जागकर गुजारी पूरी रात
विज्ञापन

- सोमवार की सुबह से लेकर दोपहर तक आती-जाती रही बिजली, पीने के पानी का भी संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली की आंख मिचौली लोगों पर भारी पड़ रही है। लगातार हो रही कटौती से दिक्कतें बढ़ गई हैं। रविवार की रात रुस्तमपुर इलाके के लोगों ने पूरी रात जागकर गुजारी। पहले भूमिगत केबल फिर रात तीन बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया। सोमवार सुबह 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
दिव्यनगर में भी दो ट्रांसफार्मर खराब हो गए थे। नार्मल बिजली घर में केबल फाल्ट से दोपहर में घंटों बिजली गुल रही। मोहद्दीपुर, नंदानगर, दगरहिया, राप्तीनगर, ट्रांसपोर्ट नगर, हिंदी बाजार में दोपहर के समय बिजली आती जाती रही।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में शहर के कई क्षेत्रों में फाल्ट के कारण घंटों बिजली गुल हो रही है। इन्वर्टर भी जवाब दे जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों व बुजुर्गों को हो रही है। सोमवार की दोपहर महादेवपुर में ट्रिपिंग से बिजली गुल हो गई। नतीजा यह हुआ कि दर्जनों घरों के प्री-पेड मीटर के डिस्पले पर कनेक्शन फाल्ट लिखकर आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे हैरान उपभोक्ताओं ने बिजली घर पर शिकायत दर्ज कराई। यही स्थिति शहर के विभिन्न हिस्सों में रही। बेतियाहाता, सूरजकुंड, तिवारीपुर, इंडस्ट्रियल इस्टेट, धर्मशाला आदि इलाकों में दोपहर के समय घंटों बिजली गुल रही। पूछने पर फाल्ट होने की जानकारी दी जाती रही।
शासन के आदेश के बाद भी निर्बाध बिजली न मिलने से पानी का भी संकट खड़ा हो जा रहा है। कई इलाकों में नलकूप कुछ समय के ही लिए चल पा रहे हैं। इस कारण टंकी में पानी नहीं भर पा रहा है।
लो वोल्टेज और व्यक्तिगत फाल्ट की शिकायतें बढ़ीं
शहर के विभिन्न हिस्सों में उपभोक्ताओं के सर्विस केबल में फाल्ट की शिकायतें अधिक दर्ज हो रही हैं। गर्मी व तपिश के कारण सर्विस केबल के तार पिघल जा रहे हैं। ऐसे में बिजली गुल हो जा रही है। बिजली निगम के मुताबिक एक बिजलीघर पर रोजाना 100 से अधिक व्यक्तिगत फाल्ट की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। इनमें लो वोल्टेज की शिकायत भी खूब आ रही।

कोट
बिजली की शिकायतें लगातार आ रही हैं। क्षमता को देखते हुए लाइनों और ट्रांसफार्मरों के लिए विशेष जरूरत के आधार पर क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्दी ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।
- आशु कालिया, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed