फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pothole-free road claims fail, dilapidated roads increasing difficulties

Gorakhpur News: गड्ढामुक्त सड़क के दावे हुए फेल बदहाल रास्ते बढ़ा रहे दुश्वारियां

Sat, 11 Oct 2025 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Pothole-free road claims fail, dilapidated roads increasing difficulties
मंझरिया-कटका मार्ग गड्ढाें में तब्दील-संवाद
संतकबीरनगर। शासन के सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश का हवाला देते हुए लोक निर्माण विभाग का दावा है कि अधिकतर सड़कें गड्ढा मुक्त हो गई हैं। हालांकि जमीनी हकीकत इन दावों के विपरीत है। मंझरिया से कटका की ओर जाने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। सरौली से महिला महाविद्यालय को जोड़ने वाली सड़क भी बदहाल हो चुकी है। बदहाल सड़कों ने राहगीरों का सफर मुश्किल कर दिया है।
विज्ञापन

शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर गोरखपुर-खलीलाबाद के बीच हाईवे पर मंझरिया तिराहा से यह मार्ग बयारा, गड़सरपार, बनकटवा, कटका होकर मोलनापुर मार्ग में मिलता है। मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ धाम के लिए भी यह वैकल्पिक मार्ग है। बड़े वाहन भी इसी मार्ग से होकर धनघटा के लिए आते-जाते हैं। यह मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। बयारा चौराहा पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं वहीं गड़सरपार के आस-पास भी सड़क टूट गई है। साथ ही फेरूसा, बनकटवा चौराहा, गिरधरपुर के पास सहित गई जगहों पर सड़क पर गिट्टियां उखड़कर बिखरी पड़ी हैं। इससे राहगीरों को काफी परेशानी होती है। सड़क को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर कुछ स्थानों पर गिट्टी डाली गई लेकिन पर्याप्त तारकोल नहीं डालने की वजह से गिट्टियां उखड़ गई हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ शहर के सरौली से राजकीय महिला महाविद्यालय जाने वाले मार्ग की स्थिति बदतर है। मार्ग को दुरूस्त करने की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने आंदोलन किया था लेकिन कुछ जगहों पर ईंट आदि गिराकर मरम्मत की औपचारिकता पूरी कर ली गई। बयारा निवासी सुजीत कुमार चौहान, बनकटवा निवासी संदीप कुमार व अन्य ने कहा कि सड़क को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed