{"_id":"659f7ed092f6a65c4302ec5d","slug":"potatoes-in-plate-in-aiims-mess-expired-cheese-found-in-fridge-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एम्स के मेस में थाली में आलू...फ्रिज में मिला एक्सपायर पनीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एम्स के मेस में थाली में आलू...फ्रिज में मिला एक्सपायर पनीर
Thu, 11 Jan 2024 11:08 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:08 AM IST
सार
कार्यकारी निदेशक प्रो. गोपाल कृष्ण पाल ने कहा कि मैंने खुद मेस में खाना खाया, सिर्फ आलू की सब्जी परोसी गई थी। मौसमी सब्जी के भरपूर इस्तेमाल का आदेश दिया गया है। सफाई पर भी विशेष जोर देने को कहा गया है।
विज्ञापन
एम्स के कार्यकारी निदेशक ने छात्रों के साथ मेस में खाया खाना।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रो. गोपाल कृष्ण पाल के निरीक्षण में बुधवार को एम्स के मेस में काफी कमियां मिलीं। खाने में आलू की सब्जी परोसी गई तो फ्रिज में एक्सपायर पनीर मिला। जबकि, इसके पहले निरीक्षण में आलू की सब्जी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए मौसमी सब्जी को शामिल करने को कहा था।
निरीक्षण के दौरान आटा भी दूसरी कंपनी का मिला है। टेंडर के समय तय शर्तों की कंपनी का आटा नहीं मिला। इसके अलावा हैंडवाॅश की जगह डिटर्जेंट पाउडर का घोल मिला। बर्तन धुलाई वाले स्थान पर गंदगी मिली। कार्यकारी निदेशक ने संचालक को फटकार लगाई।
मंगलवार देर रात तक आईपीडी और इमरजेंसी का निरीक्षण करने के बाद कार्यकारी निदेशक बुधवार सुबह से ही परिसर में निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने इमरजेंसी में व्यवस्था का जायजा लिया। उधर, इमरजेंसी एंड ट्राॅमा मेडिसिन विभाग में ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू जल्द से जल्द संचालित करने के लिए पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने को कहा। उन्होंने कहा कि मैनपावर की कमी जल्द से जल्द दूर की जाएगी। वर्तमान में 14 में से सिर्फ आठ ओटी ही संचालित हैं।