फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Postmen will sell village to village sanitizers to rescue from Corona

कोरोना से बचाव के लिए गांव-गांव सैनिटाइजर बेचेंगे डाकिए, मात्र इतने रुपये में हो सकेगा बचाव

Thu, 25 Jun 2020 03:00 PM IST
vivek shukla संतोष शर्मा, महराजगंज।
संतोष शर्मा, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Jun 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Postmen will sell village to village sanitizers to rescue from Corona
Sanitizer - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के डाक विभाग में काम करने वाले ग्रामीण डाक सेवक अब गांव-गांव जरुरतमंदों को सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराएंगे। कोरोना से बचाव को लेकर वे विभाग को मिले चार प्रकार के सैनिटाइजर में से ग्रामीणों को उनकी जरूरत से जुड़े सैनिटाइजर को वाजिब मूल्य पर उपलब्ध कराएंगे तथा उसके एवज में प्राप्त धन को संबंधित डाकघर को देंगे।

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सैनिटाइजर का प्रयोग भी काफी बढ़ा है। प्रारंभिक दौर में जहां सैनिटाइजर खोजने पर भी नहीं मिल रहा था, वहीं अब बाजार में बड़ी संख्या में मौजूद है। डाक विभाग ने ग्रामीणों को सुरक्षित रखने तथा उन्हें गांव व घर पर ही सैनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य गांधी आश्रम से प्राप्त सैनिटाइजर को बेचने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


डाक विभाग के जिम्मेदारों ने जिले में चलने वाले सभी 25 डाकघरों में 15 से 20 की मात्रा में सैनिटाइजर को भेजा है तथा कहा है कि इसे ग्रामीण डाक सेवकों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में विक्रय किया जाए। छोटे से बड़े मात्रा में उपलब्ध सैनिटाइजर को लोग अपने जरुरत के मुताबिक खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

60 एमएल से लेकर 500 एमएल का है सैनिटाइजर

डाक निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक शाखा डाकघर को 15 से 20 की संख्या में सैनिटाइजर भेजा गया है। यदि मांग बढ़ेगी तो और उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।

पोस्टल बैंक के शाखा प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि डाकसेवकों द्वारा बेचा जाने वाला सैनिटाइजर 60 एमएल से 500 एमएल का है। 60 एमएल की कीमत 30 रुपये, 100 एमएल की कीमत 50 रुपये, 210 एमएल की कीमत 105 रुपये तथा 500 एमएल की कीमत 250 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed