फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Postal department start micro ATM for withdraw cash in gorakhpur

रुपये निकालने के लिए नहीं जाना होगा बैंक, घर पर ही पहुंच जाएगा 'एटीएम'

Wed, 15 Apr 2020 01:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Apr 2020 01:40 PM IST
सार

  • माइक्रो एटीएम के जरिये डाकिया घर पर ही करेगा रकम का भुगतान
  • डाक विभाग की योजना, किसी भी बैंक के ग्राहक को निशुल्क मिलेगी सेवा

विज्ञापन
Postal department start micro ATM for withdraw cash in gorakhpur
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रुपये निकालने के लिए घर से निकलने और बैंकों में भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। माइक्रो एटीएम के जरिए घर पर ही रुपये मिल जाएंगे। इसे लेकर डाकघर ने इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखाओं को निर्देशित कर दिया है।

विज्ञापन


इलाके का डाकिया जरूरतमंद के घर पर ही आएगा और फिंगर प्रिंट और आधार कार्ड के मिलान के बाद रुपये दे जाएगा। यह सुविधा किसी भी बैंक के ग्राहक को निशुल्क मिलेगी। प्रवर डाक अधीक्षक एसएन दुबे ने बताया कि गांव के लोगों के अलावा शहर के बीमार, बुजुर्ग और चलने-फिरने में लाचार व्यक्ति को डाकिया घर पर आकर रुपये देगा।
विज्ञापन


डाक विभाग ने जिले के हेड पोस्ट ऑफिस के अलावा सभी सब पोस्ट ऑफिस और 437 शाखा डाकघरों में यह सुविधा शुरू कर दी है।

नहीं हो सकेगा फर्जीवाड़ा

प्रवर डाक अधीक्षक एसएन दुबे ने बताया कि इस दौरान लेनदेन में फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा। एईपीएस (आधार सक्षम भुगतान प्रणाली) में लेनदेन का आधार फिंगर प्रिंट होगा। विभाग की तरफ से से डाकियों को स्मार्ट फोन और बॉयोमीट्रिक मशीन दे दी गई है। गांवों में राजस्व ग्रामवार सचिव व माइक्रो एटीएम सेवा प्रदाता की तैनाती की गई है। दोनों को मिलकर राजस्व गांव की संख्या के हिसाब से सेवा प्रदान करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed