फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   possibility of skeleton of head of Raju of Basantpur village of Pipraich

आरोपी दोस्त ने उगले कई राज: पुआल में मिला मानव कंकाल, अब जुए में हत्या की तरफ मुड़ी जांच

Thu, 30 Nov 2023 01:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Nov 2023 01:42 PM IST
सार

पिपराइच इलाके के बसंतपुर गांव निवासी संजय कुमार का बेटा राजू 18 नवंबर 2023 को घर से निकला था। वह घर से गांव के ही अर्जुन निषाद के बेटे के साथ साइकिल पर जाते हुए देखा गया था। देर शाम अर्जुन का बेटा तो वापस आ गया। लेकिन, राजू वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल पर फोन करना शुरू किया तो बंद मिला। इसके बाद रविवार को गांव के सिवान पर शवदाह गृह के पास उसका क्षत विक्षत शव मिला।

विज्ञापन
possibility of skeleton of head of Raju of Basantpur village of Pipraich
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले में पिपराइच इलाके के बसंतपुर गांव में अपहृत राजू के दोस्त ने पुलिस से कई राज उगल दिए है। पुलिस ने एक मानव कंकाल भी बरामद किया है, जो राजू के होने की आशंका है। अब पुलिस पूछताछ के आधार पर जुआ के एंगल पर जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि जुआ के विवाद में ही वारदात हुई है।

विज्ञापन


हालांकि, अभी पुलिस जांच कर रही है और जल्द पर्दाफाश का दावा कर रही है। उधर, पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक चप्पल, शराब की बोतल भी बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक, 18 नवंबर को घर से राजू अपने पड़ोसी दोस्त के साथ साइकिल से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा और परिजनों ने दोस्त पर ही अपहरण का केस दर्ज कराया। इसी बीच रविवार को उसका शव गांव के सिवान (कुशीनगर जिले की सीमा) पर बने शवदाह गृह के पास मिल गया था।
विज्ञापन


इससे पूर्व दोस्त ने पुलिस को यह बताया था कि घर से निकले के बाद वह राजू से अलग हो गया था, लेकिन शव मिलते ही वह डर के भाग भी गया। यही वजह है कि पुलिस अब उसे बुला ली है। बुधवार को थाने आए दोस्त ने कई जानकारियां दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को उसने साथ में जाने की बात कही है, लेकिन फिर अकेले होने की बात कहकर मामले को उलझा दिया है। इधर, गांव के कुंदन शर्मा अपने खेत में पुआल एकत्र कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पुआल के नीचे मानव सिर का कंकाल देखा। सूचना पर पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह हुआ था
पिपराइच इलाके के बसंतपुर गांव निवासी संजय कुमार का बेटा राजू 18 नवंबर 2023 को घर से निकला था। वह घर से गांव के ही अर्जुन निषाद के बेटे के साथ साइकिल पर जाते हुए देखा गया था। देर शाम अर्जुन का बेटा तो वापस आ गया। लेकिन, राजू वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल पर फोन करना शुरू किया तो बंद मिला। इसके बाद रविवार को गांव के सिवान पर शवदाह गृह के पास उसका क्षत विक्षत शव मिला। सिर गायब था और जबड़ा दूर पड़ा था। अब पोस्टमार्टम से साफ हो गया है कि जहर से मौत हुई है और शव को ठिकाने लगाने के लिए फेंका गया था।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस अपहरण के आरोपी बनाए गए किशोर से पूछताछ कर रही है। जांच के आधार पर पुलिस जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed