{"_id":"668ddc485c3560055f0a5984","slug":"possibility-of-dispute-over-parking-rent-of-shops-and-tax-in-new-wards-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-615781-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पार्किंग, दुकानों का किराया और नए वार्डों में टैक्स पर तकरार के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पार्किंग, दुकानों का किराया और नए वार्डों में टैक्स पर तकरार के आसार
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम बोर्ड की सातवीं बैठक बुधवार काे सदन हॉल में होगी। इसमें पार्किंग, दुकानों का किराया और नए वार्डों में टैक्स वसूली के मुद्दे छाए रहेंगे। सपा के पार्षद बढ़े हुए टैक्स को लेकर हंगामा कर सकते हैं। वहीं, पार्किंग में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर भाजपा के पार्षद भी नगर निगम प्रशासन को घेरने की तैयारी की है।
पार्षदों ने इसके लिए तैयारी भी की है और दस्तावेज भी जुटाए हैं। रायगंज से सपा पार्षद अशोक यादव का कहना है कि निगम के बायलाज के मुताबिक नए वार्ड के गठन के पांच साल तक वहां टैक्स नहीं लिए जा सकता। निगम प्रशासन मनमानी कर रहा है। वहीं, भाजपा पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य विश्वजीत त्रिपाठी सोनू का आरोप है कि सोमवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने पर कोई चर्चा ही नहीं हुई। लेकिन, बाद में निगम प्रशासन ने जिन मुद्दों पर स्वीकृति की सूची जारी की है, उसमें निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने के एजेंडे पर भी स्वीकृति मिलने का दावा किया गया। विश्वजीत का कहना है कि कार्यकारिणी में शामिल अन्य सदस्य पार्षद भी इसपर विरोध दर्ज कराएंगे।