फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Portal opened again for depositing fees, relief received

गोविवि: शुल्क जमा करने के लिए फिर खोला गया पोर्टल, मिली राहत

Sun, 10 Sep 2023 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Portal opened again for depositing fees, relief received
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक व परास्नातक के सभी पाठ्यक्रमों में काउंसिलिंग के बाद शुल्क जमा नहीं होने से परेशान छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन के सामने यह मामला आने पर उन्होंने तत्काल इसपर सकारात्मक निर्णय लेने का आदेश दिया। इसके अनुपालन में शुल्क जमा करने से वंचित रह गए छात्रों के लिए दोबारा 12 सितंबर तक पोर्टल खोलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


गोविवि में सत्र 2023-24 में स्नातक व परास्नातक के सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया सात अगस्त से शुरू हुई। काउंसिलिंग कराने के बाद छात्र शुल्क जमा नहीं पाने से परेशान रहे। काउंसिलिंग के 10-15 दिन बाद भी पोर्टल नहीं खुलने से वे शुल्क जमा नहीं कर पाए। बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी के रेगुलर कोर्स के अलावा सेल्फ फाइनेंस के अंतर्गत संचालित हो रहे बीसीए, एमबीए, बीटेक, कृषि आदि पाठ्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्र काउंसिलिंग कराने के बाद शुल्क नहीं जमा कर पाने से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन

इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने पोर्टल बंद होने की घोषणा के बाद उन सभी पाठ्यक्रमों में बची सीट पर कटऑफ जारी कर नए सिरे से काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस बीच 4 सितंबर को विश्वविद्यालय की नई कुलपति के आने के बाद छात्रों ने गुहार लगाई। परिणाम स्वरूप उनको शुल्क जमा करने का एक और मौका दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसविच प्रो. शांतनु रस्तोगी ने बताया कि काउंसिलिंग के बाद भी शुल्क नहीं जमा कर पाने वाले छात्रों को एक और मौका दिया गया है। शुल्क जमा करने के लिए 12 सितंबर तक पोर्टल को खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed